{"_id":"6827accc75213f6f4d0be168","slug":"platform-ready-at-new-town-lalitpur-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-556572-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalitpur News: न्यू टाउन ललितपुर पर प्लेटफार्म बनकर तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalitpur News: न्यू टाउन ललितपुर पर प्लेटफार्म बनकर तैयार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम के लिए प्लेटफार्म (रैक साइडिंग) बनकर तैयार हो गया है, बाकी निर्माण कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। जल्द ही इस रेलवे स्टेशन से खाद, गेहूं, चावल, सीमेंट आदि खाद्य वस्तुओं की लोडिंग व अनलोडिंग की जाएगी।
शहर से करीब पांच किलोमीटर दूर ग्राम सिलगन की ओर न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन का संचालन मार्च से शुरू कराया गया है। अब न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे का मालगोदाम भी बनाया जा रहा है। इसके लिए यहां मालगोदाम की लोडिंग व अनलोडिंग के लिए प्लेटफार्म यानी रैक साइडिंग भी बनकर तैयार हो गई है। अब यहां व्यापारियों व मजदूरों के लिए छायादार टिनशेड, बैंच आदि का निर्माण होना है। वहीं रेलवे द्वारा भी खाद्य वस्तुओं की लोडिंग व अनलोडिंग के लिए प्रशासनिक मंजूरी भी मिल चुकी है। ऐसे में जल्द ही इस रेलवे स्टेशन से गेहूं, खाद, चावल, सीमेंट आदि की लोडिंग व अनलोडिंग का काम शुरू किया जाएगा। इस संबंध में मनोज कुमार सिंह, पीआरओ ने बताया कि न्यू टाउन ललितपुर रेलवे स्टेशन पर मालगोदाम के लिए रैक साइडिंग बनकर तैयार है। जल्द ही लोडिंग व अनलोडिंग का काम होगा।