{"_id":"61327eaf8ebc3e48384ce981","slug":"plant-seller-clashed-on-elite-sipri-road-jhansi-news-jhs2034481197","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाइट-सीपरी रोड पर भिड़े पौधा विक्रेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाइट-सीपरी रोड पर भिड़े पौधा विक्रेता
विज्ञापन
झांसी। नवाबाद थाना इलाके में शुक्रवार की दोपहर इलाइट-सीपरी रोड पर दो पौधा विक्रेताओं के बीच विवाद हो गया। इसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें आईं। दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस को दिए शिकायती पत्र में सागर खिड़की निवासी आशिक खान ने बताया कि वो होटल वीरांगना के सामने पौधे और गमले बेचने का काम करता है। सड़क के उस पार एक अन्य व्यक्ति भी यही काम करता है। आरोप लगाया कि शुक्रवार की दोपहर विपक्षी शराब पीकर उसकी दुकान पर आया और गाली-गलौज करने लगा और गमले तोड़फोड़ दिए। इसी दरम्यान उसके परिवार के अन्य लोग भी आ गए और सब ने मिलकर हमला बोल दिया। घटना में उसके पिता रज्जन खान के सिर में गंभीर चोट आ गई। वहीं, दूसरे पक्ष के बड़ागांव गेट बाहर निवासी महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि दोपहर में विपक्षी उसकी दुकान में आए और पिता भगवानदास के साथ मारपीट करने लगे। बीचबचाव करने पर उनके साथ आए अन्य लोगों ने भी हमला बोल दिया, जिससे वो घायल हो गया। महेंद्र ने पुलिस ने कार्रवाई की मांग की।
थाने में बहता रहा घायल का खून
झांसी। घटना के बाद घायल रज्जन खान सीधे नवाबाद थाने पहुंचा, उसके सिर से खून बह रहा था। वो तकरीबन आधे घंटे तक पुलिस से मदद की गुहार लगाता रहा। यहां तक कि उसे इलाज के लिए अस्पताल तक नहीं ले जाया गया। काफी समय बाद परिजनों के साथ पुलिस ने उसे अस्पताल भेजा। इससे परिजनों में भारी रोष रहा। वहीं, थाना पुलिस की ओर से कहा कि मेडिकल कराने के कागज तैयार करने में जितना वक्त लगता है, उतना ही लगा। लापरवाही कतई नहीं की गई।