फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pipeline damage upset nagar vikash minister

पाइपलाइन डालने के बाद सड़कों को खोदकर छोड़ने पर मंत्री नाराज

Wed, 10 Feb 2021 12:56 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Pipeline damage upset nagar vikash minister
सर्किट हाउस में विभिन्न योजनाओं के शिलापट का शिलान्यास/ लोकार्पण करते नगर विकास मंत्री आशुतोष ट?
झांसी। महानगर की सड़कों को पाइपलाइन के लिए खोदकर छोड़ देने पर नगर विकास मंत्री ने खासी नाराजगी जताई। विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान जल निगम और जल संस्थान की लापरवाही को लेकर जनप्रतिनिधियों की शिकायत पर नगर विकास मंत्री ने अफसरों को ठीक से काम करने की हिदायत दे डाली। इस दौरान उन्होंने अमृत और पेयजल योजना के लिए एक्शन प्लान बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने मंगलवार को सर्किट हाउस में विभागीय कार्यों की समीक्षा की। बैठक के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष जमुना प्रसाद कुशवाहा और महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा ने अमृत योजना के तहत जल निगम द्वारा कराए जा रहे कार्यों की घोर निंदा की। उन्होंने कहा कि शिवाजी नगर में पाइपलाइन डालने के बाद सड़क को वैसे ही छोड़ दिया गया। लगभग तीन माह से क्षेत्र में सड़क खुदी होने से हादसे हो रहे हैं। उन्होंने बरुआसागर क्षेत्र में पेयजल समस्या की जानकारी दी। कहा कि विभागीय अधिकारी समस्या को निपटाना नहीं चाहते। इस पर नगर विकास मंत्री ने नाराजगी जताते हुए जल निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को समस्या को निस्तारित करने के निर्देश दिए। साथ ही पार्षद प्रदीप नगरिया ने वार्ड में सफाई कर्मचारियों की तैनाती न होने की शिकायत की। जबकि पार्षद प्रियंका साहू ने गल्लामंडी से लक्ष्मीगेट तक सड़क निर्माण में खराब गुणवत्ता की शिकायत की। वहीं सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने भी सफाई कर्मचारियों की समस्या रखी। जिस पर मंत्री ने जल्द ही शिकायत निस्तारण का आश्वासन दिया। इस मौके पर महापौर रामतीर्थ सिंघल, विधायक सदर रवि शर्मा, विधायक बबीना राजीव सिंह पारीछा, मंडलायुक्त सुभाष चंद्र शर्मा, डीएम आंद्रा वामसी, विशेष सचिव इंद्रमणि, अपर नगर आयुक्त शादाब असलम समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

गोवंश के खाद्यान्न लिए जल्द मिलेगा धन
बैठक में नगर विकास मंत्री ने अमृत योजना के तहत कराए जा रहे कामों की जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि वर्तमान में फेज एक की प्रगति 63 प्रतिशत है। मेडिकल कॉलेज और कोछाभांवर जोन में पेयजलापूर्ति शुरू कर दी गई है। फेज 2 की प्रगति 22 प्रतिशत है। गोवंश आश्रय स्थलों में 1305 कुल संरक्षित गोवंशों के खाद्यान्न के लिए एक करोड़ 50 लाख रुपये का मांग पत्र प्रेषित किया था। लेकिन मात्र 36 लाख ही धनराशि प्राप्त हुई। मंत्री ने शेष धनराशि तत्काल दिए जाने के निर्देश दिए। नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय ने बताया कि 2511.40 लाख लक्ष्य के मुुकाबले अभी वसूली 1244.90 लाख है। जो कम है, लेकिन प्रयास करते हुए वसूली को बढाया जाएगा। नगर आयुक्त ने डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, ट्रांसपोर्टशन एवं प्रोसेसिंग, व्यक्तिगत, सामुदायिक, सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण की प्रगति और स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 की तैयारी, करारी में एमआरएफ सेंटर निर्माण, स्मार्ट सिटी, गड्ढा मुक्ति, पीएम स्वनिधि, आश्रय स्थल के बारे में भी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन परियोजनाओं का किया लोकार्पण
- करारी स्थित कांशीराम कॉलोनी में सड़क सुधार कार्य।
- सिमराहा में ओरछा जाने वाली मध्यप्रदेश सीमा तक सड़क निर्माण कार्य।
- आरटीओ ऑफिस से नारायण बाग मार्ग पानी की टंकी तक सड़क सुधारने का कार्य।
- गणेश चौराहे से दतिया गेट तक सड़क निर्माण कार्य।
- झांसी-ललितपुर मार्ग पर बैदोरा रोड निर्माण कार्य।
- पाल कॉलोनी रेलवे क्रॉसिंग से मत्स्य विभाग कार्यालय तक सड़क सुधार कार्य।
- लहरगिर्द में 120 आवासों के निर्माण कार्य।
- राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास आश्रय स्थल का निर्माण।
- मेडिकल कॉलेज डड़ियापुरा के पास 100 बेड के आश्रय स्थल निर्माण कार्य।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed