फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pipeline broken, forty thousand people longed for water

पाइपलाइन टूटी, चालीस हजार लोग पानी के लिए तरसे

Fri, 24 Jun 2022 12:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Pipeline broken, forty thousand people longed for water
झांसी। पंचकुइयां तिराहे पर पेयजल आपूर्ति की मेन राइजिंग पाइपलाइन फटने से बृहस्पतिवार को पुराने शहर के अधिकांश इलाकों में जलापूर्ति ठप रही। इससे करीब 10 हजार से अधिक घरों तक पानी नहीं पहुंचा। करीब 40 हजार लोग पानी नहीं मिलने से परेशान रहे। कुछ जगहों पर टैंकर की मदद से पानी पहुंचाया गया। हालांकि टैंकर का इंतजाम भी नाकाफी रहा। उधर, क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत में जलसंस्थान कर्मी जुटे रहे। अफसरों ने शुक्रवार से जलापूर्ति के बहाल हो जाने का दावा किया है।
विज्ञापन

बारिश के बाद बुधवार शाम को खंडेराव गेट के पास किले के बाहरी हिस्से की बनी दीवार अचानक गिर गई थी। इसका पूरा मलबा मेन लाइन पर गिर पड़ा। इससे करीब 20 फीट लंबी पाइपलाइन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस पाइपलाइन से पुराने शहर के इलाकों तक जलापूर्ति होती है। पाइपलाइन टूटने के बाद बृहस्पतिवार सुबह जैसे ही टंकी से जलापूर्ति शुरू हुई तो अचानक क्षतिग्रस्त हिस्से से पानी तेज रफ्तार से बाहर निकलने लगा। तेज बहाव के साथ पानी आसपास के इलाके में भरने लगा। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने जल संस्थान के अधिकारियों को सूचना दी। करीब आधे घंटे तक पानी बहने से आसपास जलभराव हो गया। इसके बाद आननफानन टंकी से बाल्व को बंद किया गया। पाइपलाइन टूटने से रानी महल के आसपास का पूरा इलाका, लक्ष्मणगंज, पंचकुइयां, पानी वाली धर्मशाला, सुभाषगंज, गुदरी, सराय, बड़ा बाजार के आसपास के 10 हजार से अधिक घरों में जलापूर्ति प्रभावित रही। कुछ इलाकों मेें टैंकर भेजे गए। पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की सूचना पर महाप्रबंधक कुलदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए। जलसंस्थान कर्मियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पाइपलाइन मरम्मत का कार्य आरंभ करा दिया गया है। शाम तक मरम्मत कार्य पूर्ण हो जाने की उम्मीद है। शुक्रवार से इन इलाकों में जलापूर्ति बहाल हो जाएगी।
कुलदीप कुमार, महाप्रबंधक, जलसंस्थान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed