{"_id":"64d5313725ceb6cad20bb974","slug":"pickup-collided-with-an-auto-full-of-school-children-seven-injured-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-151582-2023-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: पिकअप ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो में मारी टक्कर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: पिकअप ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो में मारी टक्कर, सात घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बृहस्पतिवार की दोपहर भोजला मंडी के पास बेकाबू पिकअप ने स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। ऑटो में बैठे बच्चों में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोग भी दौड़कर आ गए। हादसे में सात बच्चे घायल हो गए। उनको अस्पताल ले जाया गया। आरोपी गाड़ी छोड़कर भाग गया। पुलिस उसको तलाश रही है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर करीब डेढ़ बजे एक ऑटो चालक भोजला स्थित स्कूल से बच्चों को लेकर पड़री गांव उनके घर छोड़ने जा रहा था। जैसे ही ऑटो भोजला मंडी से आगे निकला, पीछे से आई एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उसको टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्चों से भरी ऑटो पलट गई। ऑटो में कुल सात बच्चे सवार थे। सभी घायल हो गए। घायल होने वाले बच्चों में अंशु कुशवाहा (12), आशीष कुशवाहा (11) , ऋतिक कुशवाह (8), अक्षर (13), नैतिक (12), आरोही (11), सुनीता (13) घायल हो गए। घायलों को पास के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। सीपरी बाजार इंस्पेक्टर संजय शुक्ला के मुताबिक सभी बच्चे सकुशल हैं। उनको घर भेज दिया गया। आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।