फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PET: 8718 candidates left the exam on the second day

पीईटी : दूसरे दिन 8718 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 07 Sep 2025 08:45 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Sep 2025 08:45 PM IST
विज्ञापन
PET: 8718 candidates left the exam on the second day
गणित और इतिहास के सवालों में उलझे रहे परीक्षार्थी, बाकी विषयों के सवाल आसानी से हल किए
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। उप्र अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) के दूसरे दिन 39 केंद्रों पर 8718 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। रविवार को परीक्षार्थी गणित और इतिहास के सवालों में उलझे रहे। बाकी, विषयों के सवाल आसानी से हल कर लिए।
परीक्षा के नोडल अधिकारी और एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने राजकीय महिला महाविद्यालय, बुंदेलखंड विश्वविद्यालय समेत कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि रविवार को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे की पाली में 17904 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इनमें से 13511 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 4393 ने परीक्षा छोड़ दी। दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चली दूसरी पाली की परीक्षा में पंजीकृत 17904 परीक्षार्थियों में 13579 उपस्थित रहे। 4325 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। झांसी में बुंदेलखंड के चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, जालौन, ललितपुर जनपद के अलावा प्रयागराज के अभ्यर्थियों के भी केंद्र बनाए गए थे।
विज्ञापन


पहले परीक्षा में शामिल होने, बाद में ट्रेन पकड़ने के लिए इंतजार
अधिकतर परीक्षार्थी परीक्षा शुरू से कई घंटे पहले ही झांसी आ गए थे। खासकर दूसरी पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले कई पेड़ की छांव में बैठकर समय काटते रहे। कुछ परीक्षार्थी किताब लेकर पढ़ाई भी करते दिखे। वहीं, परीक्षा खत्म होने के बाद कई परीक्षार्थियों की ट्रेन और बस आने में देरी थी। ऐसे में उसके लिए भी परीक्षार्थियों को काफी समय तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन





ये बोले परीक्षार्थी
हिंदी के सवाल मुझे कठिन लगे। बाकी विषय के सवाल आसान थे, ऐसे में उन्हें हल करने में कोई परेशानी नहीं हुई। - आयुष कुमार, कानपुर

गणित में चित्रों से जुड़े सवाल काफी कठिन थे। उन्हें ही हल करने में काफी समय लगा। बाकी पेपर आसान था। - सुशील कुमार, चित्रकूट

पिछली सालों की तुलना में इस बार पेपर आसान आया था। हालांकि, गणित के सवालों ने जरूर उलझाए रखा। - नितेश यादव, प्रयागराज

अंग्रेजी, हिंदी, गणित के पेपर तो आसान थे मगर इतिहास के सवाल कठिन थे। खासकर सिंध सभ्यता संबंधी प्रश्न। - सजल श्रीवास्तव, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed