{"_id":"5ca0e23bbdec2214593a98c1","slug":"people-who-are-immersed-in-corruption-are-telling-thieves-to-pm-modi-says-dinesh-sharma","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रष्टाचार में डूबे लोग पीएम को बता रहे चोर: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रष्टाचार में डूबे लोग पीएम को बता रहे चोर: उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश
Sun, 31 Mar 2019 09:22 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 31 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग जो जमानत पर बाहर हैं, आज वे देश के प्रधान सेवक को चोर बता रहे हैं। इस दौरान उन्होंने विरोधी राजनीतिक दलों पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
रविवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से कस्बे की अदरक मंडी में आयोजित विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार की खुल रही परतों से वे हड़बड़ा गए हैं। एक दूसरे के धुर विरोधी आज एक मंच साझा कर रहे हैं। डिप्टी सीएम ने कहा कि पिछले सत्तर वर्षों से गरीबी हटाओ का नारा देते चले आ रहे हैं, लेकिन गरीबी हटाने का काम नहीं किया। बल्कि इन्होंने देश को कंगाल कर भारत को गरीब बनाने का काम किया है। डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री ने पिछले पांच साल में सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सभी वर्गों के लिए काम किया है।
विज्ञापन
मेधावी छात्र छात्राओं की उच्च शिक्षा के लिए प्रगति स्कॉलरशिप योजना लागू की गई तो बेटियों के विवाह के लिए अब सभी वर्गों को अनुदान दिया जा रहा है। सवर्णों को केंद्र सरकार द्वारा दस प्रतिशत आरक्षण भी लागू किया गया है। इसके अलावा 150 कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर लाया गया। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के समग्र विकास के लिए डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना, बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का निर्माण तथा बुंदेलखंड विकास बोर्ड की स्थापना की गई है। यहां के प्रत्येक गांवों में पेयजल पाइप योजना का कार्य शुरू किया गया है।
विज्ञापन
डॉ. शर्मा ने पिछली सरकारों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इन्होंने हिंदू मुसलमानों को बांटने और आपस में लड़ाने का काम किया है। डॉ. शर्मा ने संबोधन के बीच ‘मैं भी चौकीदार तुम भी चौकीदार’ के लगवाए गए नारों से पंडाल गूंज उठा। इस अवसर पर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दुनिया की चौथी शक्ति का मुकाम हासिल किया है। उन्होंने बुआ बबुआ के गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि माना जाता है कि जोड़ियां भगवान के यहां बनती हैं, लेकिन पीएम के खौफ से यहां पार्टियां जोड़ियां बना रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में परिवारवाद नहीं है। जबकि दूसरी पार्टियों में परिवारवाद हावी है।
इस मौके पर बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा, महापौर रामतीर्थ सिंघल, बबीना विधानसभा प्रभारी संतोष सोनी, संजीव ऋंगीऋषि, पवन गौतम, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवेंद्र प्रताप, सुबोध गुबरेले, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय दुबे, इंजीनियर अमित सिंह जादौन, युवा मोर्चा के जिलामंत्री डॉ. पुष्पेंद्र भदौरिया, दीपक त्रिपाठी, अमर सिंह कुशवाहा, विजय दुबे अध्यक्ष सहकारी संघ, कैलाश कौशिक, ब्रजपाल सिंह ठाकुर, ऋषि भोंडेले, हरिमोहन सोनी, राहुल वर्मा, शिवम, अग्रवाल, राजू झा, सुरेंद्र पुरोहित, ब्रजबिहारी गुप्ता, विनोद पुरोहित, आनंद चौबे, राधारमण मिश्रा, कमलेश सोनी, दीपक बिरथरे, रजनीश शर्मा, कैलाश नारायण शर्मा व राजीव सोनी मौजूद रहे। संचालन लोकसभा संयोजक डॉ. जगदीश सिंह चौहान एवं सहकारी समिति कटरा के अध्यक्ष मृदुल तिवारी ने किया। आभार जिलाध्यक्ष जमुना कुशवाहा ने जताया।
युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जताई नाराजगी
विजय युवा लक्ष्य सम्मेलन में नगर के स्थानीय युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं के द्वारा मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम का स्वागत करने से वंचित रह जाने पर नाराजगी जताई। प्रोटोकॉल के तहत जिले के एक अधिकारी द्वारा मंच पर रोके जाने से युवा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।
गर्मी ने किया बेहाल
डिप्टी सीएम के सम्मेलन में लगभग दो घंटे की देरी से आगमन होने पर लोग भरी दोपहरी की गर्मी में परेशान होते नजर आए। कई लोग पंडाल के इर्द गिर्द पेड़ की छांव में बैठे भी दिखाई दिए। सम्मेलन में गर्मी की वजह से लोग परेशान रहे।