फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People upset for bur chines things

चीनी उत्पादों की होली जलाकर निकाला गुस्सा

Thu, 18 Jun 2020 11:22 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
People upset for bur chines things
आग - फोटो : ??
झांसी। सीमा पर चीन के बर्बर रवैये को लेकर यहां भी लोगों में जबर्दस्त आक्रोश रहा। बृहस्पतिवार को इलाइट चौराहे पर जय बुंदेलखंड व्यापार मंडल, राष्ट्रभक्त संस्था समेत अन्य संगठनों के कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर चीनी उत्पादों की होली जलाई और चीन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। चीन निर्मित मास्क, दस्ताने समेत तमाम वस्तुएं आग के हवाले कर दी गईं। कार्यकर्ताओं ने रोष जताते हुए चीनी उत्पादों पर तत्काल प्रतिबंध लगाए जाने की मांग की। वहां मौजूद व्यापारियों ने चीनी उत्पाद न बेचने की शपथ ली। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विजय जैन, जयदीप खरे, दिनेश जोशी, अनुज त्रिपाठी, मनीष वर्मा, संजय, दीपक पांडेय, मोनू, गौरव, आनंद, शिवम, विशाल, अमर, अरूण कुशवाहा, हिमांशु, दीपेश, आकाश वर्मा समेत अन्य उपस्थित थे। उधर, जिला अधिवक्ता संघ ने भी चीन के रवैये की निंदा करते हुए दिवंगत भारतीय सैनिकों को श्रद्घाजंलि अर्पित की। अधिवक्ताओं ने शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस दौरान अध्यक्ष रमेश कुमार यादव, नरेंद्र कुमार, जयप्रकाश, नरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, निर्मला चौरसिया, आशीष कुमार, महेंद्र जोशी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी समेत अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed