फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   people trubble in sipri bazar jam

सीपरी में जाम से बेहाल रहे लोग

Sun, 16 Jun 2019 12:34 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 16 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
people trubble in sipri bazar jam
sipri bazaar jhansi - फोटो : amarujala
झांसी। सीपरी बाजार में शनिवार को दोपहर में लगे जाम से लोग बेहाल हो गए। दिनभर वाहन रेंग - रेंग कर वाहनों के चलने से पैदल चलने वालों को भी दिक्कतें उठानी पड़ीं। हालांकि ने वाहन चालकों को लाइन में करने के बाद जाम खुलवाया।  
विज्ञापन

सीपरी बाजार के ओवरब्रिज पर सर्विस रोड का निर्माण चल रहा है। शनिवार को निर्माण कार्य के चलते एक तरफ से यातायात आने के कारण जाम लग गया। सुबह से लगे जाम के कारण लोग रात तक जूझते रहे। सीपरी ब्रिज से लेकर टंडन रोड व मसीहा गंज तक जाम के हालात रहे। पुलिस ने किसी तरह कई बार व्यवस्था बनाई, लेकिन कार व तिपहिया वाहनों के कारण जाम खुलवाने में काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन


रोजाना करिये योग, बने रहिये निरोग
पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जगह जगह हुआ योग
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पंचम अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। इसके प्रति लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके पर लक्ष्मी व्यायाम मंदिर प्रांगण में सुबह 5 से 7 बजे तक योग किया गया। इस मौके पर रवि दुबे, जगदीश रंजन, जुगल किशोर, शोभाराम सोनी, रघुवीर साहू, प्रदीप सोनी, कमलकांत, मुरारीलाल, एसके दुबे मौजूद रहे।  उत्तर प्रदेश आयुष मिशन के अंतर्गत विश्व योग दिवस में योग पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद्र स्टेडियम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. पीआर वर्मा, जिला होम्योपैैथिक चिकित्साधिकारी डॉ. पूनम बुधरानी ने किया। बताया गया कि स्टेडियम मेें सुबह निशुल्क योग प्रशिक्षण डॉ. रमेश चंद्र कुशवाहा ने प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बुनकर मौजूद रहे। बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में भी 30 जून तक सुबह 6 बजे से 7 बजे योग कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



टैक्सियों के पंजीयन पर रोक की मांग
झांसी। बुंदेलखंड, आपे, मैजिक, टैक्सी फेडरेशन नवे जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर महानगर में बढ़ते तिपहिया वाहनों की संख्या के कारण पंजीयन पर रोक लगाने की मांग की है।
संरक्षण ओमप्रकाश साहू व अध्यक्ष मंसूर अहमद मंसूरी ने दिए गए ज्ञापन में बताया गया कि तिपहिया वाहनों की संख्या महानगर में लगातार बढ़ रही है। वाहन बिना पंजीयन स्कूलों से बच्चों को लाते हैं। ऐसे में पुलिस व आरटीओ विभाग ऐेसे वाहनों पर कार्रवाई नहीं करते। जबकि, जो नियमित वैद्य कागजात से संचालन कर रहे हैं उन वाहनों के चालान विभाग कर रहा है।



समाधान दिवस पर सुनीं समस्याएं
झांसी। शनिवार को डीएम शिव सहाय अवस्थी व एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने समाधान दिवस पर थाने पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर अधिकारियों ने प्रेमनगर थाने पहुंचकर शिकायत रजिस्टर को देखा। उन्होंने कहा कि थाने पर आने वाले हर फरियादी की समस्या सुनकर निराकरण किया जाए। फरियादी किसी भी कीमत पर अधिकारियों के पास न पहुंचे। उन्होंने कहा कि अवैध शराब इलाकों में न बिकने पाए। यदि शराब की दुकान का लाइसेंस खत्म हो गया है तो उसे बंद कर दिया जाए। अधिकारियों ने भूमि विवाद रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए निर्देश दिए कि निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से यह अवश्य जाना जाए कि वे निस्तारण से संतुष्ट हैं या नहीं। वहीं, समाधान दिवस पर जिले के सभी थानों पर फरियाद सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed