फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People took to the streets to save their homes, took out a procession and raised their voice

Jhansi News: घर बचाने के लिए सड़कों पर उतरे लोग, जुलूस निकालकर बुलंद की आवाज

Wed, 31 Jan 2024 01:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
People took to the streets to save their homes, took out a procession and raised their voice
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। नगर पार्क और प्रखंडीय पार्क के लिए चिह्नित जमीन पर बने मकानों को तोड़े जाने के लिए एनजीटी के आदेश के विरोध में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने रैली निकाली। गांधी उद्यान में सैकड़ों की संख्या में जमा हुए महिला-पुरुष प्रदर्शन करते हुए झांसी विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने आदेश के विरोध में एनजीटी में पैरवी करने की मांग की। इस दौरान जमकर नारेबाजी भी हुई।
झांसी विकास प्राधिकरण ने पिछली महायोजना में मौजा डडियापुरा, तालपुरा, पिछोर, झांसी खास व बूढा में नगर पार्क व प्रखंडीय पार्क के लिए जमीनें चिह्नित की थीं। इन जमीनों पर बने लगभग नौ हजार मकानों को तोड़े जाने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इस पर जेडीए की ओर से सभी को नोटिस दिए गए हैं। इसके विरोध में स्थानीय लोग पिछले कई दिनों से गांधी उद्यान में अनशन पर बैठे हुए हैं। इसी क्रम में मंगलवार को विशाल रैली हुई। इससे पहले सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष गांधी उद्यान में जमा हुए और इसके बाद पैदल नारेबाजी करते हुए झांसी विकास प्राधिकरण के कार्यालय पहुंचे। यहां लोगों ने कहा कि महायोजना 2031 लागू कर उनके मकानों को बचाया जा सकता है। इसके लिए प्रभावी ढंग से पहल की जानी चाहिए। उन्होंने जेडीए सचिव को ज्ञापन सौंपकर मकान गिराने के नोटिस वापस लेने और महायोजना लागू कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वालों में अर्जुन सिंह, नितिन यादव, सुदीप महाराज, प्रभा विश्वकर्मा, ध्रुव सिंह राजपूत, भगवानदास, संगीता, पिंकी शर्मा, आशा रिछारिया, सुमन राय, अभिलाषा खरे, दीपक सिंह, राम निवासी, श्याम रायकवार, अभिलाष राय, देवेंद्र राजपूत, राजेंद्र अग्निहोत्री, रविंद्र सिंह सहित भारी संख्या में महिला, पुरुष व बुजुर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000
भूख हड़ताल पर बैठे युवक की बिगड़ी हालत
एनजीटी के आदेश का स्थानीय लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। पिछले कई दिनों से उनका कचहरी के पास स्थित गांधी उद्यान में अनशन जारी है। पांच दिनों से लोगों ने भूख हड़ताल भी शुरू कर दी है। मंगलवार को गांधी उद्यान में भूख हड़ताल पर बैठे युवक राहुल राजपूत की रैली में जाने से पहले हालत बिगड़ गई। वहां मौजूद लोग आनन-फानन उसे जिला अस्पताल लेकर भागे। यहां युवक को उपचार उपलब्ध कराया गया।

000000

0000000
क्षेत्र के लोगों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से कार्यालय में प्रदर्शन किया गया। उनकी ओर से एनजीटी की कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की है। इससे संबंधित ज्ञापन भी सौंपा है, जिसे संबंधित के पास भेज दिया गया है। - आलोक यादव, उपाध्यक्ष-जेडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed