फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Municipal Corporation imposed tax of 90 thousand on Muktidham

Jhansi: नगर निगम की लापरवाही, मुक्तिधाम पर 90 हजार का टैक्स, लोग बोले- क्या मुर्दों से वसूलेंगे कर?

Fri, 24 Nov 2023 10:35 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 24 Nov 2023 10:35 PM IST
सार

श्मशान घाट, कब्रगाह गृहकर से मुक्त होते हैं। इसके लिए शासनादेश है। मगर हाल ही में नगर निगम का अजीब कारनामा देखने को मिला। निगम ने उनाव गेट बाहर स्थित मुक्तिधाम को 90 हजार गृहकर जमा करने का नोटिस दे दिया।

विज्ञापन
Municipal Corporation imposed tax of 90 thousand on Muktidham
नगर निगम ने उन्नाव गेट के बाहर लगाया नोटिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुक्तिधाम को नगर निगम द्वारा 90 हजार गृहकर जमा करने का नोटिस देने के बाद शुक्रवार को भाजपा, कांग्रेस नेताओं के साथ-साथ कई लोगों ने प्रदर्शन किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि नगर निगम गृहकर आधा तो कर नहीं पाया। अब क्या मुर्दों से कर वसूलेगा। अगर गृहकर का नोटिस वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


श्मशान घाट, कब्रगाह गृहकर से मुक्त होते हैं। इसके लिए शासनादेश है। मगर हाल ही में नगर निगम का अजीब कारनामा देखने को मिला। निगम ने उनाव गेट बाहर स्थित मुक्तिधाम को 90 हजार गृहकर जमा करने का नोटिस दे दिया। साथ ही चेतावनी भी दी कि यदि 15 दिन के अंदर गृहकर जमा नहीं किया जाता है तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम के नोटिस के विरोध में शुक्रवार को भाजपा, कांग्रेस के नेता समेत क्षेत्रवासी उतर आए। मुक्तिधाम पहुंचकर उन्होंने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


लोगों ने कहा कि नगर निगम ने पहले झांसी की जन्मतिथि 20 साल पहले की बता दी थी। अब श्मशान घाट को हाउस टैक्स जमा करने का नोटिस दे दिया है। नगर निगम में लापरवाही चरम पर है। अगर नोटिस वापसी नहीं हुई तो पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान पूर्व भाजपा पार्षद प्रदीप नगरिया, सरदार वीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed