{"_id":"5d1b1cea8ebc3e3c7a55edfa","slug":"people-participates-in-amar-ujala-aparajita-100-million-smiles-program-in-jhansi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में लोगों ने कहा- दो घरों का चिराग होती हैं बेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम में लोगों ने कहा- दो घरों का चिराग होती हैं बेटियां
Tue, 02 Jul 2019 02:31 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झांसी
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 02 Jul 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम में शपथ लेते युवा
- फोटो : Amar Ujala
झांसी के गुसाईंपुरा में अमर उजाला के नारी गरिमा के साझा संकल्प ‘अपराजिता: 100 मिलियन स्माइल्स’ के तहत ‘पढ़ें बेटियां - बढ़ें बेटियां’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बेटियों को समर्पित इस कार्यक्रम में लोगों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दौरान महीलाओं और बेटियों के संबंधित कई विषयों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
संगोष्ठी का आयोजन मंगलवार को गुसाईंपुरा स्थित अग्रवाल धर्मशाला में किया गया था। इस चर्चा में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए कई युवाओं ने अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने देश की बेटियों की पढ़ाई लिखाई पर जोर देते हुए कहा कि जब बेटियां पढ़ेंगी, तभी देश बढ़ेगा।
विज्ञापन
लोगों ने कहा कि बेटा केवल एक घर की रोशनी होता है, जबकि बेटियां दो घरों में अपना प्रकाश फैलाती है। इसलिए बेटियों को पढ़ाना समाज की जिम्मेदारी है। इस दौरान नारी गरिमा को अक्षुण बनाये रखने की शपथ भी ली गई।
विज्ञापन
यह भी देखें-
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन