फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People fear for garbage

कचरे के ढेर से लोगों को सताने लगा बीमारियों का डर

Wed, 23 Jun 2021 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
People fear for garbage
झांसी। महानगर के वार्ड-11 के विपिन बिहारी कॉलेज के पीछे स्थित चमरयाना इलाके में नियमित कचरा उठान नही होने के कारण मुख्य मार्ग कचरा घर में तब्दील हो गया है। कचरे को रोजाना उठाने के लिए स्थानीय लोगों ने कई बार नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई है। लेकिन कोई कार्रवाई अमल में नही लाई गई है। जिससे स्थानीय लोगों को गंभीर बीमारियों का भय सताने लगा है।
विज्ञापन

इस मार्ग से रोजाना 500 से अधिक लोगों का आवागमन होता है। सड़क पर कचरा जमा होने के कारण निकलना मुश्किल हो रहा है। बारिश होते ही कचरा भीग जाता है। जिसमें से काफी दुर्गंध उठने लगती है। जिससे आस-पास के रहने वाले लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। नगर निगम की ओर से कचरा उठाने की व्यवस्था की गई है लेकिन कर्मचारियों की मनमानी के कारण कई दिन तक सड़क पर ही कचरा जमा रहता है। जिससे स्थानीय लोगों को गंभीर बीमारियों का भय सताने लगा है। नियमित कचरा उठाने के लिए स्थानीय लोगों द्वारा कई बार लिखित रूप से शिकायतें की गईं हैं। लेकिन अब तक समस्या का हल नही हो सका है। जिसका खमियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण साफ-सफाई का संदेश दिया जा रहा है। लेकिन इलाके में सप्ताह भर से कचरा जमा है। जिससे गंभीर बीमारियों का भय सताने लगा है।
जाबर, स्थानीय नागरिक
पहले रोज कचरे को उठा लिया जाता था लेकिन अब एक सप्ताह से पहले कचरा नही उठाया जाता है। कचरे से काफी दुर्गंध आती है। जिससे घरों में बैठना तक मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शबाना, स्थानीय नागरिक
कचरा को नियमित उठाने के लिए कई बार नगर निगम के अधिकारियों को लिखित रूप से शिकायतें कर चुके हैं। लेकिन अब तक कोई भी अहम कदम नही उठाया गया है।
नसीम, स्थानीय नागरिक
इलाके के अधिकांश लोग इसी जगह पर कचरा फेकते हैं। इसके अलावा नगर निगम के सफाई कर्मी भी आस-पास के इलाकों को साफ करा कचरा डाल देते हैं।
सैफ अली, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed