{"_id":"60428b578ebc3ed3a3408cd8","slug":"people-arrest-for-made-food-inspector-in-station-jhansi-news-jhs1901543105","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड इंस्पेक्टर बनकर स्टॉल कर्मियों से वसूली करने पहुंचे युवकों को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड इंस्पेक्टर बनकर स्टॉल कर्मियों से वसूली करने पहुंचे युवकों को पकड़ा
विज्ञापन
झांसी। स्टेशन पर फूड इंस्पेक्टर बनकर पहुुंचे युवकों ने प्लेटफार्म के स्टॉल कर्मियों से वसूली का प्रयास किया। पोल खुलने पर युवक घबरा गए। एकत्रित हुए कर्मचारियों ने पकड़कर पुलिस को सूचना दी। आरपीएफ के आने से पहले सभी भाग निकले। वसूली से गुस्साए स्टेशन के सभी स्टॉलकर्मी हड़ताल पर चले गए। सभी ने स्टेशन के बाहर प्रदर्शन कर नाराजगी जाहिर की। मामले की अधिकारियों से शिकायत की है।
शुक्रवार दोपहर स्टेशन के प्लेटफार्मों पर बने स्टॉल पर एक युवक फूड इंस्पेक्टर बनकर अपने साथियों के साथ पहुंचे। एक-एक कर स्टॉल पर रखे खाने के सामान की जांच करनेे लगे। इसी बीच एक युवक ने खाने का सामान खराब बताकर फेंक दिया। इसको लेकर स्टॉल कर्मचारियों को शक हुआ।
खबर मिलते ही स्टेशन के सभी स्टॉलकर्मी एकत्रित हो गए। उनसे जानकरी लेने पर सभी सकपका गए। एकत्रित कर्मचारियों ने सभी को पकड़ लिया। सभी का वीडियो भी बना लिया गया। स्टॉल कर्मियों ने आरपीएफ व जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत की। इसके बाद सभी काम बंद कर हड़ताल पर चले गए। आरपीएफ इंस्पेक्टर से वार्ता के बाद सभी काम पर लौटे। आरपीएफ कमांडेंट आलोक कुमार ने बताया कि प्रकरण का पता लगाया जा रहा है। जो भी दोषी होंगे, उन पर कार्रवाई जरुर होगी।