फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   People are troubled by the garbage in Amra village of Month

Jhansi News: मोंठ के अमरा गांव में गंदगी से लोग परेशान

Tue, 20 May 2025 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
People are troubled by the garbage in Amra village of Month
शिकायत के बाद भी नहीं हो रही सुनवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। निकटवर्ती ग्राम अमरगढ़ (अमरा) में सफाई कर्मचारी नियुक्त होने के बावजूद गंदगी का अंबार लगा हुआ है, गांव की नालियां गंदे पानी एवं कूड़ा करकट से भरी हैं। जिससे गंदा पानी मार्गों पर बह रहा है। जलापूर्ति के पाइप लीकेज होने के कारण पानी गांव की गलियों में फैल रहा है। गांव वालों को आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मुख्य मार्गों पर कूड़ा करकट का ढेर लगा हुआ है।

गांव के लव कुश सरस्वती विद्या मंदिर के पास, हरप्रसाद कुशवाहा के मकान के पास मुख्य सड़क की पाइपलाइन टूट गई है। जिससे जलभराव हो गया है और सड़क पर पानी बह रहा है। छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय पहुंचने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गांव के मन्नू जैन के चौराहे पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। कूड़ा उठाने के लिए उपलब्ध कराए गए डस्टबिन कूड़े के ढेरों पर पड़े हुए हैं। ग्रामवासियों ने नियमित सफाई करवाने और टूटी पाइपलाइन को दुरुस्त करने की मांग की है। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी चिरगांव रामकुमार वर्मा ने बताया कि टीम भेजकर सफाई करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed