फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pending complaints should be resolved in a quality manner.

Jhansi News: गुणवत्तापूर्ण तरीके से लंबित शिकायतों का हो निस्तारण

Wed, 11 Sep 2024 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Pending complaints should be resolved in a quality manner.
- आईजीआरएस प्रशिक्षण में मंडलायुक्त ने दिए निर्देश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। आयुक्त सभागार में जनसुनवाई समाधान पोर्टल (आईजीआरएस) प्रशिक्षण में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने पोर्टल पर लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी।

कमिश्नर ने कहा कि हर शिकायत के निस्तारण प्रक्रिया में फील्ड लेवल अधिकारियों की जिम्मेदारी तय करें। शिकायत निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से संतोषजनक फीडबैक प्राप्त करें। अधिकारी रोज कार्यालय पहुंचते ही सबसे पहले आईजीआरएस पोर्टल पर आईं शिकायतों का संज्ञान लें। एल-1 और एल-2 शिकायतों के निस्तारण पर संवेदनशीलता से निगरानी रखने के निर्देश दिए। कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी निस्तारण आख्या अपलोड करने से पहले आवेदक से फोन पर वार्ता करें। ताकि, आवेदक को संतुष्टि हो सके। कार्यालय में आने वाले जनप्रतिनिधियों के संदर्भित पत्रों को अधिकारी आईजीआरएस पोर्टल पर अनिवार्य रूप से दर्ज कराते हुए प्राथमिकता से निस्तारण कराएं। प्रशिक्षण में ई-डिस्टि्रक मैनेजर आकाश रंजन, अपर आयुक्त न्यायिक उमाकांत त्रिपाठी, संयुक्त विकास आयुक्त ऋषिमुनि उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed