फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pending complaints should be resolved in a quality manner.

Jhansi News: गोंडवाना एक्सप्रेस के एसी कोच की छत से गिरने लगा पानी

Wed, 11 Sep 2024 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
Pending complaints should be resolved in a quality manner.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मध्य प्रदेश में हो रही बारिश का असर गोंडवाना एक्सप्रेस पर भी दिखाई दिया। ट्रेन के एसी कोच में बारिश का पानी छत से झरने की तरह गिरने लगा। इससे यात्रियों को झांसी तक सीट छोड़कर सफर करना पड़ा। ट्रेन झांसी पहुंची तो यहां भी समस्या का समाधान नहीं हुआ और फर्श को पानी से बचाने के लिए वहां बाल्टी रखकर ट्रेन रवाना कर दी गई।
ट्रेन नंबर 22181 जबलपुर-निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस के थर्ड एसी इकोनॉमी कोच एम-3 में यात्रा कर रहे यात्रियों ने बताया कि ट्रेन जब दमोह से निकली तो तेज बारिश होने लगी। इसी बीच ट्रेन की छत से अचानक झरने की तरह पानी आने लगा। उन्होंने रेल प्रशासन से इसकी शिकायत की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। कई स्टेशन पर रेलकर्मी आए और चले गए लेकिन ट्रेन की छत से गिर रहा पानी बंद नहीं हुआ। यात्रियों को झांसी तक ऐसे ही यात्रा करनी पड़ी।
विज्ञापन

झांसी में भी इंजीनियर समेत रेलवे स्टाफ पहुंचा और पानी रोकने का प्रयास किया लेकिन कोई लाभ नहीं मिला। इसके बाद जिस जगह से पानी आ रहा था उसके नीचे बाल्टी रखकर ट्रेन को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया। रेलवे के जेई एचएस मीणा ने बताया कि कोच की छत से पानी आ रहा है। हमने उसे ठीक करने का प्रयास किया, लेकिन वह ठीक नहीं हो सका। मरम्मत का कार्य वर्कशॉप में ही सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस ने किया तंज
गोंडवाना एक्सप्रेस के कोच में बारिश का पानी आने के मामले में कांग्रेस ने रेलमंत्री पर तंज किया है। कांग्रेस ने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा ''''रील मंत्री जी, क्या बात है आपने तो यात्रियों को ट्रेन में झरने की सुविधा दे दी। यह अनोखा झरना जबलपुर निजामुद्दीन एक्सप्रेस में देखा गया। लोग यात्रा भी करें और झरने का मजा भी लें''''।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed