फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Peanut production increased two and a half times in Bundelkhand, Jhansi will become the new export hub

Jhansi News: बुंदेलखंड में बढ़ा मूंगफली का ढाई गुना उत्पादन, झांसी बनेगा नया एक्सपोर्ट हब

Mon, 23 Jun 2025 01:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jun 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Peanut production increased two and a half times in Bundelkhand, Jhansi will become the new export hub

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। मूंगफली की अच्छी मांग और निर्यात से जुड़ी संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश सरकार बुंदेलखंड में मूंगफली उत्पादन को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। इसके लिए बुंदेलखंड में झांसी को जल्द ही मूंगफली का नया हब बनाने की तैयारी की जा रही है। मूंगफली का रकबा पिछले साल 1.67 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 1.79 लाख हेक्टेयर हुआ है। इसके अलावा, किसान दलहन के साथ तिलहन में भी अपनी रुचि दिखा रहे हैं।

कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि मूंगफली का उत्पादन प्रमुख रूप से बुंदेलखंड और इसके आसपास के जिलों में ही होता है। झांसी उत्पादन के मोर्चे पर टॉप पर है। इसके अलावा बांदा, हमीरपुर, महोबा, ललितपुर का भी बीते पांच साल में रकबा बढ़ा है। पिछले पांच साल की बात करें तो हर साल रकबे में बढ़ोतरी हुई है। पिछले पांच पहले जहां दलहन तिलहन का कुल रकबा 1.67 लाख हेक्टेयर के आसपास था, आज वह बढ़कर 2.70 लाख हेक्टेयर हो गया। श्रीअन्न को भी खरीफ में शामिल किया जाए तो कुल 3.34 लाख हेक्टेयर में खरीफ की खेती की जा रही है।
विज्ञापन




कृषि अधिकारी ने बताया कि किसानों की रुचि को देखते हुए विभाग उन्हें उच्च क्वालिटी के बीज भी उपलब्ध करा रहा है ताकि किसानों की फसल अच्छी हो और उनकी आय बढ़ सके। किसानों को सलाह दी गई है कि बरसात शुरू हो गई है। इसलिए किसान धान की नर्सरी की तैयारी कर लें। वहीं, मूंगफली के लिए भी जमीन में बुआई करने के लिए जमीन में पर्याप्त नमी आ गई है। इसलिए किसान बुआई शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed