फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Payment of 1.18 crore for mid-day meal food grains held up

Jhansi News: मिड-डे-मील के खाद्यान्न का 1.18 करोड़ भुगतान अटका

Mon, 28 Sep 2026 02:43 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Payment of 1.18 crore for mid-day meal food grains held up
- झांसी मंडल के तीनों जिलों में बकाया, अब एफसीआई ने बीएसए को लिखा पत्र
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मिड-डे-मील के खाद्यान्न का 1.18 करोड़ रुपये भुगतान अटका पड़ा है। इसमें सबसे ज्यादा मंडल के जिले जालौन में 44.56 लाख रुपये बकाया चल रहा है। अब भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) ने तीनों जनपदों के बीएसए को पत्र लिखकर जल्द भुगतान कराने की मांग की है।
बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में मध्याह्न भोजन योजना के लिए एफसीआई से खाद्यान्न उठान किया जाता है। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25, 2025-26 और 2026-27 में अब तक 1.18 करोड़ रुपये का खाद्यान्न (गेहूं/चावल) का उठान किया जा चुका है। नियमानुसार खाद्यान्न का भुगतान अधिकतम 30 दिन की क्रेडिट अवधि के भीतर अनिवार्य रूप से किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

अब भारतीय खाद्य निगम के प्रबंधक (वाणिज्य) की ओर से मंडल के तीनों जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा है, जिसमें जनपदवार वित्तीय वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक लंबित राशि का ब्योरा भेजा गया है। हालांकि, सिर्फ झांसी जनपद में वित्तीय वर्ष 2023-24 का कोई बकाया नहीं है। अब मंडल के तीनों जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों से लंबित राशि का भुगतान कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपदवार लंबित भुगतान
...............................
जनपद बकाया
झांसी 31.86 लाख
जालौन 44.56 लाख
ललितपुर 42.16 लाख


वर्जन..
एफसीआई को खाद्यान्न का बकाया भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी की मंजूरी के बाद विभाग की ओर से कोषागार में भुगतान के लिए फाइल भेज दी गई है। जल्द भुगतान हो जाएगा।
-जितेंद्र कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी, झांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed