{"_id":"67ae5748f476c7273b0fb9bf","slug":"patients-suffering-from-fever-cough-cold-and-asthma-increased-in-the-medical-college-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-494008-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में बढ़े बुखार, खांसी-जुकाम और अस्थमा के रोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में बढ़े बुखार, खांसी-जुकाम और अस्थमा के रोगी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मौसम के तेजी से करवट बदलने से बुखार, खांसी-जुकाम, अस्थमा के रोगियों की संख्या बढ़ने लगी है। बृहस्पतिवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में इनसे पीड़ित 55 बड़े और 38 बच्चे उपचार के लिए आए। डॉक्टरों का कहना है कि खानपान में लापरवाही से दिक्कत हो रही है। जिन्हें खांसी-जुकाम हो रहा है, वह मास्क लगाकर रहें ताकि अन्य लोगों को संक्रमण न हो।
मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने बताया कि दिन में गर्मी और रात में सर्द मौसम होने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। अस्थमा के रोगियों की भी दिक्कत बढ़ने लगी हैं। मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. जकी सिद्दीकी ने बताया कि इन दिनों ओपीडी में आने रोगियों में 35 फीसदी रोगी बुखार, खांसी-जुकाम और 40 फीसदी अस्थमा के रोगी आ रहे हैं। वहीं, बाल रोग विभागाध्यक्ष डॉ. ओमशंकर चौरसिया ने बताया कि ओपीडी में बुखार और अस्थमा की चपेट में आ रहे बच्चों की संख्या बढ़ गई है।
ये सावधानी जरूरी
शीतल पेय से बचें
धूल से बचाव करें
बुखार, खांसी-जुकाम के रोगी से दूरी बनाएं