फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pathrai River overflows; traffic halted as the causeway gets submerged.

Jhansi News: पथराई नदी उफनाई, रपटा डूबने से आवागमन बंद

Sat, 05 Sep 2026 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Pathrai River overflows; traffic halted as the causeway gets submerged.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


टोड़ी फतेहपुर। पथराई नदी बृहस्पतिवार को उफान पर आ गई, जलस्तर बढ़ने से मोहल्ला बड़ागंज और फतेहपुर को जोड़ने वाले रपटे पानी में डूब गए, जिससे आवागमन पूरी तरह बंद रहा। लोगों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ा। वहीं, रातभर पुलिस पेट्रोलिंग कर स्थिति पर नजर रखती रही।
लगातार हो रही बारिश के चलते पंडित दीनदयाल उपाध्याय पथराई बांध का जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने पर बांध के पहले दो गेट 30 सेंटीमीटर तक खोले गए। इसके बावजूद जलस्तर में लगातार वृद्धि होने पर गुरुवार रात करीब 12 बजे बांध का तीसरा गेट भी खोलना पड़ा। सहायक अभियंता आरपी वर्मा ने बताया कि शुक्रवार सुबह आठ बजे तक बांध से 3.55 एमसीएम पानी निकाला गया। इससे पथराई नदी में पानी का बहाव तेज हो गया और नदी उफान पर आ गई। रपटों के ऊपर से पानी बहने के कारण बड़ागंज और फतेहपुर की ओर जाने वाला मार्ग बंद हो गया।
विज्ञापन

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए थानाध्यक्ष पवन जायसवाल ने नदी के पानी में डूबे रिपटों पर बेरिकेड्स लगवाकर पुलिसकर्मियों को तैनात किया। साथ ही, स्वयं भी मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए रहे, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो सके। पुलिस ने रातभर पेट्रोलिंग करते हुए लोगों को नदी की ओर जाने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed