फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Jhansi Passengers will be able to book tickets sitting at home in electric buses

झांसी: इलेक्ट्रिक बसों में घर बैठे टिकट बुक सकेंगे यात्री, मार्च में लॉन्च हो सकता है एप, मिलेगी सहूलियत

Fri, 17 Feb 2023 05:30 AM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2023 05:30 AM IST
सार

ई-बस सेवा इंचार्ज हिक्कमद उल्ला ने बताया कि इन बसों में जीपीएस सिस्टम लगे हैं। इसके जरिए इनकी लाइव लोकेशन डिपो तक पहुंचती है। अब प्रबंध तंत्र लोगों की सहूलियत के लिए मार्च में एप लांच कर रहा है।

विज्ञापन
Jhansi Passengers will be able to book tickets sitting at home in electric buses
इलेक्ट्रिक बस (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में अब यात्रियों को सड़क पर खड़े होकर इलेक्ट्रिक बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। यात्री मोबाइल एप के जरिए ही इन बसों की लाइव लोकेशन जान पाएंगे। इसके लिए बस प्रबंधन एक एप तैयार कर रहा है। मार्च तक यह एप लॉन्च हो जाएगा। इसके अलावा एप के माध्यम से यात्री घर बैठे ही अपनी टिकट भी बुक करा सकेंगे।

विज्ञापन


महानगर के कई रूटों पर 24 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाता है। लेकिन यात्री अक्सर बस के इंतजार में घंटों खड़े रहने की शिकायत करते हैं। अब यात्रियों को स्टॉपेज पर खड़े होकर घंटों इंतजार करने की जरूरत नहीं होगी। इन बसों में लगे जीपीएस की मदद से एप के माध्यम से यात्री बसों की मौजूदा स्थिति की जानकारी ले सकेंगे। यह एप अब अपने आखिरी चरण में है। इसको अपडेट किया जा रहा है। प्रबंधन जल्द ही इसे मार्च में गूगल प्ले स्टोर और एप स्टोर पर लांच करेगा। इससे उन्हें पता चल जाएगा कि वर्तमान समय में ई-बसें कहां पर हैं और कितनी देर में उनके स्टॉप पर पहुंचेगी। 
विज्ञापन


ई-बस सेवा इंचार्ज हिक्कमद उल्ला ने बताया कि इन बसों में जीपीएस सिस्टम लगे हैं। इसके जरिए इनकी लाइव लोकेशन डिपो तक पहुंचती है। अब प्रबंध तंत्र लोगों की सहूलियत के लिए मार्च में एप लांच कर रहा है। इसमें बसों की लाइव लोकेशन के साथ टिकट बुक करने, एमएसटी बनवाने, टाइम टेबल, शिकायत और सुझाव जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed