{"_id":"66c3d81901623f9398082877","slug":"passengers-gasped-while-changing-platforms-escalators-stopped-again-and-again-jhansi-news-c-11-jhs1019-373902-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्लेटफार्म बदलने में फूली यात्रियों की सांसें, बार-बार बंद हुए एस्केलेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्लेटफार्म बदलने में फूली यात्रियों की सांसें, बार-बार बंद हुए एस्केलेटर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। बीते दो दिन से रक्षाबंधन पर घर जाने वालों की वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर भीड़ उमड़ रही है। वहीं, स्टेशन पर सुविधा के लिए लगाए गए एस्केलेटर कर्मियों की अनदेखी के चलते धोखा देते रहे। बार-बार एस्केलेटर बंद होने से रविवार और सोमवार को यात्री सीढि़यों द्वारा एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचे। छोटे बच्चों को लेकर यात्रा करने वालीं महिलाओं और बुजुर्गों की सीढि़यां चढ़ने में सांस फूल गईं। एस्केलेटर बंद न हों, इसके लिए रेलवे ने यहां आउटसोर्स पर कर्मचारी तैनात किए हैं। स्टेशन पर यह कर्मी दिखाई नहीं देते। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कभी मरम्मत के लिए ही एस्केलेटर बंद होते हैं, इसके लिए कर्मी तैनात हैं।
--
मथुरा जाने वालों की रही भीड़
मथुरा में गोवर्धन परिक्रमा मेले में जाने के लिए सोमवार को झांसी स्टेशन पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। जिसे मथुरा जाने के लिए जो ट्रेन मिली, वह उसमें सवार हो गया। हालांकि, रेलवे ने विशेष ट्रेनों का संचालन किया है। इसके अलावा जो ट्रेनें पहले से संचालित हो रही हैं, उनका विस्तार कर उन्हें मथुरा तक बढ़ाया गया है।
--
दिल्ली के लिए चलाई विशेष ट्रेन
रक्षाबंधन पर यात्रा करने वालों के लिए रेलवे ने झांसी स्टेशन से झांसी-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन का संचालन किया। रात 8 बजे अनारक्षित स्पेशल ट्रेन झांसी से रवाना हुई। वहीं, मंगलवार को हजरत निजामुद्दीन-झांसी अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन दिल्ली से सुबह 5.30 बजे किया जाएगा। यह गाड़ी दोपहर 3 बजे झांसी पहुंचेगी।