फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Party me toot after that SP paety leader bayan

पार्टी में टूट से बचने के लिए सपा प्रमुख दे रहे तरह-तरह के बयान

Sat, 10 Sep 2022 01:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
Party me toot after that SP paety leader bayan
झांसी। पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने बिना नाम लिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला बोला। डिप्टी सीएम केशव मौर्या को सौ विधायक लाने पर सीएम बनाने के सवाल पर भाजपा नेता ने कहा कि कुछ राजनेता अपने दल की टूट रोकने, कार्यकर्ताओं में कोरी कल्पनाओं को भरने के लिए तरह-तरह के बयान दे रहे हैं। आज मोदी, योगी का आकर्षण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। इसलिए तेजी से दूसरी पार्टियों में लोग टूट रहे हैं। वह बीयू में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

ममता बनर्जी के 2024 में खेला होबे के बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि कुछ चुनावी मौसम वैज्ञानिक हैं, जो दिन-रात सपना देखते हैं। राहुल गांधी और नीतीश कुमार का नाम लिए बगैर तंज कसा कि किसी के मन में 40 रुपये लीटर में आटा बेचते-बेचते कल्पनाएं आती हैं तो किसी में दलों को बदलते-बदलते पलटू प्रवृत्ति की भावनाएं जागृत होती हैं। 2014, 2019 के लोकसभा चुनाव और 2017, 2022 के यूपी के विधानसभा चुनाव में विपक्षी भाजपा को हराने का सपना देखते रहे लेकिन खुद पराजित हुए। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी यूपी में 60 या 70 नहीं, बल्कि 80 सीटें जीतेगी। एक सवाल के जवाब में बोले कि अंग्रेज, मुगल जिनके आराध्य थे, वही दूषित मानसिकता की वजह से राजपथ का नाम बदलने का विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed