फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   party ke netaion se lekar karykartaoin tak hai peth

पार्टी के शीर्ष नेताओं से लेकर आम कार्यकर्ताओं तक में मानवेंद्र की गहरी पैठ

Mon, 01 Feb 2021 02:11 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:11 AM IST
विज्ञापन
party ke netaion se lekar karykartaoin tak hai peth
झांसी। बुंदेलखंड विकास बोर्ड के अध्यक्ष कुंवर मानवेंद्र सिंह को रविवार को दूसरी बार विधान परिषद के प्रोटेम स्पीकर की जिम्मेदारी मिली। भाजपा के कद्दावर नेताओं में शुमार मानवेंद्र सिंह पार्टी में कई पदों पर रह चुके हैं। इसके अलावा वे एक बार वे गरौठा विधानसभा क्षेत्र की नुमाइंदगी भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

मानवेंद्र सिंह साल 2002 से 2004 के बीच भी विधान परिषद के प्रोटेम स्पीकर रह चुके हैं। सदन की कार्यवाही चलाने में उन्हें कुशल माना जाता है। मानवेंद्र भाजपा के बुंदेलखंड के पुराने नेताओं में से हैं। साल 1980 में उन्हें भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाया गया था। इसके बाद वे भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे।
विज्ञापन

वर्ष 1985 में वे भाजपा के टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे, जबकि दो बार एमएलसी भी रह चुके हैं। हाल ही में वे तीसरी बार विधान परिषद के लिए चुने गए थे। सरल स्वभाव के मानवेंद्र सिंह का भाजपा के कार्यकर्ताओं से हमेशा सीधा संवाद रहता है। जितनी उनकी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में पकड़ है, उतनी ही पैठ उनकी पार्टी के सामान्य कार्यकर्ताओं में भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed