{"_id":"e651454dfa3537a33946c26ab19992eb","slug":"parking-tax-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार पार्किंग स्थलों पर वसूली करेंगे ननि कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार पार्किंग स्थलों पर वसूली करेंगे ननि कर्मी
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Tue, 19 May 2015 02:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। पुरानी प्रतिभूति धनराशि से दस प्रतिशत अधिक दर पर टेंडर नहीं डालने पर नगर क्षेत्र के चार स्थानों पर निकाले गए पार्किंग ठेकों को नगर निगम प्रशासन ने निरस्त कर दिया था। इन स्थानों पर ठेका नहीं होने के कारण यहां की व्यवस्था अब नगर निगम के कर्मचारियों को सौंपी जाने की योजना बनाई जा रही है, ताकि राजस्व प्राप्त किया जा सके।
नगर निगम प्रशासन द्वारा रानी महल के सामने, कानपुर रोड स्थित नया बस स्टैंड, मैथिलीशरण गुप्त पार्क व जनपद न्यायालय पार्किंग का ठेका कम रेट पर डाले जाने के कारण नहीं हो सका। जबकि, कई बार नगर निगम प्रशासन ने री- टेंडर के माध्यम से पार्किंग ठेका देने की कोशिश की थी। लेकिन, ठेकेदारों द्वारा पूल बना लिए जाने से पार्किंग ठेका नहीं हो सका।
संपत्ति अधिकारी डा. पुष्पराज गौतम के अनुसार विभागीय नियम है कि जब भी पार्किंग का ठेका नए तरीके से होगा। प्रतिभूति राशि से दस प्रतिशत अधिक पर दिया जाएगा। लेकिन, ठेकेदारों द्वारा कम धनराशि पर टेंडर डाला गया था। इसी कारण टेंडर निरस्त कर दिया गया था। पार्किंग ठेके में ठेेकेदारों द्वारा रुचि नहीं लिए जाने से नगर निगम कर्मियों द्वारा वाहनों से वसूली कराई जाएगी। यह व्यवस्था जल्द ही शुरू की जाएगी। उच्च अधिकारियों से इस संबंध में वार्ता हो चुकी है।