फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   parking beams dismantled due to rain

बरसात में धसकने लगीं पार्किंग की बीम

Mon, 08 Jul 2019 09:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
parking beams dismantled due to rain
बरसात में धसकने लगीं पार्किंग की बीम
विज्ञापन

झांसी। सीपरी बाजार में फ्लाईओवर के नीचे लाखों की लागत से सर्विस लेन (सीसी सड़क) निर्माण का कार्य एक तरफ पूरा कर लिया गया लेकिन दूसरी तरफ का काम शुरू करने में अभी अड़चन है। वहीं, चित्रा चौराहा पर पार्किंग का काम चल रहा है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब है। आलम ये है कि पार्किंग के लिए बनाई गई बीम बरसात मेें कई स्थानों पर धसक गई तो कहीं तिरछी हो गई है।
सीपरी बाजार में चित्रा चौराहा के पास पार्किंग का काम हाल ही में शुरू किया गया है और फ्लाईओवर के नीचे पार्किंग बनाने के लिए बीम डाली गई। बरसात में उसकी गुणवत्ता और इंजीनियरों की लापरवाही सामने गई। आलम यह हुआ कि बरसात में डाली गईं बीमें कई स्थानों पर कई इंच धसक गई हैं तो कई स्थानों पर बीम तिरछी हो गई हैं। जब बरसात में बीम का यह हाल हो गया है तो हाल में बिछाई गई सड़क की गुणवत्ता क्या होगी। इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।
विज्ञापन

जबकि, दूसरी ओर सड़क निर्माण का काम अभी शुरू करना संभव नहीं है, क्योंकि सीपरी से इलाइट की ओर आने वाली सड़क का निर्माण विद्युत पोल और पेड़ लगाने के कारण अधर में लटका है। हालांकि, डीएम शिवसहाय अवस्थी के आदेश पर विद्युत विभाग और वन विभाग के अधिकारियों को पत्र लिखा जा चुका है। वन विभाग ने पेड़ों को चिह्नित करने का काम पूरा कर लिया है लेकिन अब तक उन्हें काटा नहीं गया। दूसरी ओर विद्युत पोल को हटाने की अभी कोई विचार नहीं हो सका है। बता दें कि फ्लाईओवर के नीचे 14 इंच मोटी सीसी सड़क दो परतों में तैयार कराया जा रहा है। निचली सतह आठ इंच और उस पर छह इंच का बेस तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी होने हैं कार्य
दो करोड़ की लागत से फ्लाईओवर के नीचे कई और कार्य होने हैं। इनमें पिलरों पर वर्टिकल गार्डन, पेंटिंग, ओवरब्रिज के नीचे आकर्षक लाइटें, पिलरों के बीच में गार्डन, फाउंटेन, पार्किंग, वाटर एटीएम, पुलिस बूथ, पिंक टॉयलेट, फुटपाथ के अलावा फ्लाईओवर के दोनों छोर पर शौचालय सहित अन्य सुविधाएं होंगी। बता दें कि फ्लाईओवर में 36 पिलर हैं, इनमें से चार पर वर्टिकल गार्डन बनाया जाएगा। जबकि, अन्य पर आकर्षक पेंटिंग की जाएगी। पेंटिंग में बुंदेली परंपरा, संस्कृति आदि की झलकियां नजर आएंगी। साथ ही सभी पिलरों के चारों ओर घास रोपी जाएगी।
कहां बिछाई जाएगी पेयजल महायोजना लाइन?
अमृत योजना के तहत पेयजल महायोजना का कार्य भी चल रहा है। ऐसे में नई पाइप लाइन बिछाने का काम होना है। हाल में 18 इंच की राइजिंग लाइन सड़क के नीचे बिछी है। नई योजना के तहत नई लाइन बिछाई जानी है। ऐसे में आशंका है कि कहीं सीसी सड़क बाधा न बन जाए? हालांकि, इस संबंध में जल निगम के अधिशासी अभियंता अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में वार्ता की जा रही है। जबकि, इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अमृत योजना के तहत पाइप लाइन अगर बिछाई जाएगी तो उसके लिए काफी स्थान छोड़ा गया है। ताकि कार्य को पूरा किया जा सके।

पार्किंग के लिए हाल ही बीम डाली गई थी, जो गुणवत्ता परक नहीं है। उसे हटाकर नई सिरे से कार्य करने का आदेश ठेकेदार को दिया गया है। - एलएन सिंह, चीफ इंजीनियर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed