फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   park to be developed in memory of shaheed

गलवां घाटी में शहीद सैनिकों के सम्मान में बनेगा स्मृति वन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:10 PM IST
विज्ञापन
park to be developed in memory of shaheed
गलवां घाटी में शहीद हुए वीर जवानों के सम्मान में वन विभाग स्मृति वन बनवाने जा रहा है। इसके लिए रविवार को पौधरोपण कर पंचवटी वाटिका की स्थापना कर शहीद सैनिकों को याद किया जाएगा। इसके लिए वन विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं रविवार को पूरे जिले में 50 लाख पौधों का रोपण किया जाएगा। जिले में रविवार को वन महोत्सव सप्ताह मनाया जाएगा। इसके लिए कई दिनों से चल रही तैयारियों के बाद रविवार को पूरे जिले की सभी ग्राम पंचायतों और निकायों में पौधरोपण किया जाएगा। वहीं बुंदेलखंड विवि के करगुवांजी मार्ग स्थित कृषि फार्म में पौधरोपण कर शहीद सैनिकों की याद में स्मृति वन बनेगा। इसमें अशोक, पीपल, बरगद, आंवला और बेल के पौध लगाकर पंचवटी वाटिका बनाई जाएगी। उधर, नगर निगम की ओर से महानगर में 28 जगहों पर 75 हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए पूरे दिन तैयारियां चलती रहीं। रविवार को जिले के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि पौधरोपण करेंगे। प्रभागीय वनाधिकारी वीके मिश्र ने बताया कि रविवार को सुबह छह से शाम छह बजे तक एक साथ 50.09 लाख पौधे लगाए जाएंगे।  शीशम, सागौन, आम, नीम, महुआ, बरगद, पीपल, पाकड़, अर्जुन, कंजी, चिरौल, अमरूद, नींबू, आंवला, सहजन, बेल, जामुन के पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण की प्रति घंटे की सूचना संकलन के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed