फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchyat chunav ghar ki dehlij laanghe wager jita chunav

पंचायत चुनावः घर की दहलीज लांघ बगैर चुनाव जीतीं

Tue, 04 May 2021 01:13 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 01:13 AM IST
विज्ञापन
panchyat chunav ghar ki dehlij laanghe wager jita chunav
झांसी। घर की चारदीवार से बाहर नहीं आईं और चुनाव में जीत हासिल कर ली। जी हां, पंचायत चुनाव में ऐसी कई महिला प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जिनकी चुनाव में सहभागिता सिर्फ नामांकन करने और जीत का प्रमाण पत्र लेने आने तक की ही रही। पति व घर के अन्य पुरुष सदस्य चुनावी राजनीति की कमान संभाले रहे।
विज्ञापन

जिले में ग्राम प्रधान की 496 सीटों में से 170 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित थीं। इसके अलावा अन्य सीटों से भी महिलाओं ने दावेदारी की थी। इन सीटों पर जीत हासिल करने वाली तमाम महिलाएं प्रत्याशी ऐसी रहीं, जिन्होंने चुनाव के दरम्यान एक बार नामांकन दाखिल करने के लिए घर की दहलीज लांघी थी और दूसरी बार वे जीत का प्रमाण पत्र लेने के लिए चारदीवारी से बाहर निकलीं। इनमें से भी ज्यादातर महिलाएं घूंघट की आड़ में जीत का प्रमाण पत्र लेने पहुंची। चुनाव के दरम्यान इनकी जीवनशैली में कोई खास बदलाव नहीं आया। ये घर के भीतर अपने रोजमर्रा के कामों में ही व्यस्त रहीं। जबकि, चुनाव प्रचार महिलाओं के पति या घर के अन्य पुरुष सदस्य करते रहे। मतगणना केंद्रों में जीत का प्रमाण पत्र लेने भी ये महिलाएं परिवार के पुरुष सदस्यों के बीच पहुंची। कई जगह तो प्रधान प्रतिनिधि की हैसियत से महिलाओं के नाम के प्रमाण पत्र उनके परिवार के पुरुष सदस्यों ने लेने की कोशिश की, परंतु आरओ के ऐतराज जताने के बाद मजबूरी में वे महिलाओं लेकर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed