फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Panchayat Gateway will prevent fraud in funds

पंचायत गेटवे रोकेगा निधि में होने वाला फर्जीवाड़ा

Thu, 01 Sep 2022 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Panchayat Gateway will prevent fraud in funds
झांसी। ग्राम पंचायत निधि में होने वाले फर्जीवाड़े को रोकने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत गेटवे बनाया जा रहा है। अब इनके जरिए ही पंचायतें अपने कराए कार्यों का भुगतान कर सकेंगी।
विज्ञापन

जनपद के 8 ब्लॉक की 496 ग्राम पंचायतों को केंद्र एवं राज्य सरकार विकास समेत अन्य कार्यों के लिए अगल-अलग बजट देती है। पंचायत निधि समेत अन्य निधियों से होने वाले कार्यों का भुगतान पंचायत अपने स्तर से ही करती हैं। इनमें गड़बड़ी की भी शिकायत मिलती है। इसको देखते हुए भुगतान की नई व्यवस्था पंचायत गेटवे तैयार किया गया है। इसके इस्तेमाल की ट्रेनिंग सचिव एवं पंचायत सहायक को दी गई है। पंचायती राज विभाग अधिकारियों के मुताबिक इससे ऑनलाइन भुगतान पर सीधी निगरानी रखी जा सकेगी। गलत तरीके से होने वाले भुगतान इस तकनीकी से आसानी से पकड़े जा सकेंगे। सभी ग्राम पंचायतों के सचिवालय में यह गेटवे अनिवार्य रूप से इंस्टाल किया जाएगा। खासियत यह कि सिर्फ दस से पांच बजे तक ही भुगतान किया जाएगा। विकास कार्यों की फोटो अपलोड होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से प्रक्रिया आरंभ होगी। डीपीआरओ जगदीश राम का कहना है सभी ग्राम पंचायतों में इसी तरीके से भुगतान किया जाएगा। जल्द ही यह प्रणाली इस्तेमाल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed