Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Polio drops will be administered at 1,173 booths on November 22.

22 नवंबर को 1173 बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की खुराक

Thu, 19 Nov 2026 09:55 PM IST
Neeraj Narvariya नीरज नरवरिया
Updated Thu, 19 Nov 2026 09:55 PM IST
Polio drops will be administered at 1,173 booths on November 22.
अमर उजाला ब्यूरो झांसी। जिले में 22 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत पांच वर्ष तक के 2,97,845 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान की तैयारियों को लेकर प्रभारी जिलाधिकारी रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड ने विकास भवन सभागार में जिला टास्क फोर्स की बैठक की। उन्होंने कहा कि एक भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से छूटा तो सुरक्षा चक्र टूट जाएगा। इसलिए अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार कर शत-प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाना सुनिश्चित किया जाए। प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि 22 नवंबर को सभी प्राथमिक विद्यालय खुले रहेंगे और वहां बनाए गए बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस दौरान मिड-डे मील का भी वितरण होगा। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों की टोलियां बनाकर अभिभावकों को जागरूक करने और पांच वर्ष तक के बच्चों को बूथ तक लाने में सहयोग करने को कहा। बूथों का उद्घाटन जनप्रतिनिधियों से कराने का भी सुझाव दिया। उन्होंने बताया कि 22 नवंबर को जिले में 1173 बूथों पर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके बाद 23 से 27 नवंबर तक स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाएंगी। अभियान के लिए 816 टीमें गठित की गई हैं और 247 सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 35 ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। प्रभारी जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि निर्माण स्थलों और स्टोन क्रेशर पर रहने वाले परिवारों के पांच वर्ष तक के बच्चों को भी दवा पिलाई जाए। इसके लिए टीमें नियमित भ्रमण करें। क्रेशर संचालकों से भी वहां रहने वाले बच्चों को पोलियो की खुराक दिलाने में सहयोग करने को कहा। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय से पहले कोई बूथ बंद मिला तो संबंधित टीम के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकालने के निर्देश दिए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में बुलावा टोलियों के माध्यम से अभिभावकों को बूथ तक बच्चों को लाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। धर्मगुरुओं से मंदिरों में आरती और मस्जिदों में नमाज के बाद लाउडस्पीकर से लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। बैठक में पाताली हनुमान मंदिर के चंद्रप्रकाश तिवारी और लल्लन महाराज ने नगर निगम के चौराहों पर लगी एलईडी के माध्यम से अभियान का प्रचार करने का सुझाव दिया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. रविशंकर ने बताया कि अभियान का माइक्रोप्लान तैयार कर लिया गया है। इस मौके पर डॉ. नीति शास्त्री, डॉ. यूएन सिंह, डॉ. विजय श्री शुक्ला, डॉ. अनुराधा और डब्ल्यूएचओ से डॉ. जूही सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

समय पर जांच और उपचार से मधुमेह की गंभीर जटिलताओं से बचाव संभव

14 Nov 2026

Gen Z Explained: कौन हैं जेन जी? क्यों हर कोई इस Generation से Connect होना चाहता है? | PM Modi Video

28 Jul 2026

PM Kisan 24th Installment: क्या पिता और बेटा दोनों को ₹2000 की किस्त मिलेगी? जानिए पूरा नियम | AUV

27 Jul 2026

Vitamin D Deficiency: हर समय थकान? शरीर दे रहा ये 7 संकेत | Immunity | Bone Health | Amar Ujala | AUV

27 Jul 2026

महिला अधिकारों के प्रति जागरूक हों, तभी मिलेगा हक : पूनम

17 Jun 2026
विज्ञापन

महज आठ मिनट में ही कर लिया मेडिकल काॅलेज में इमरजेंसी, सीटी स्कैन सेंटर, पर्चा काउंटर व दवा वितरण केंद्र का निरीक्षण

24 Jul 2025

World Eye Sight Day 2024: Dr. Puneet Jain से जानिए कैसे बच्चों की आंखे रहे स्वस्थ और दृष्टि रहे साफ

10 Oct 2024
विज्ञापन

योग गुरु काव्या के साथ सांस लेने का क्या है सही तरीका

20 Jun 2022

योग गुरु काव्या के साथ कोणासन और पदबंध आसन के फायदे

20 Jun 2022

योग गुरु काव्या के साथ ताड़ासन और कटिचक्र आसन के फायदे

19 Jun 2022

उत्तान आसन, सेतुबंध आसान, भुजंग आसन के क्या हैं लाभ

19 Jun 2022

विश्व योग दिवस: योग गुरु काव्या के साथ जानिए स्थूल व्यायाम के फायदे

19 Jun 2022

देखिए योग गुरु काव्या के साथ कौन से हैं वो आसन जिसे रोज करना चाहिए

19 Jun 2022

जानिए घोड़े की पीठ पर योग की खासियत प्रियंका पटेल से

09 Jun 2022

मोबाइल-कंप्यूटर पर झुक कर काम करने से पड़ रहा रीढ़ पर वजन, पोस्चर हो रहा खराब

26 May 2022

Diwali 2021: आंखों की चली गई रोशनी, फिर भी बनाते हैं दीये

31 Oct 2021

कोरोना फिर दिखा रहा आंख, बन रहे नौ महीने पुराने हालात

25 Oct 2021

कोरोना काल में ये योगासन बढ़ाएंगे इम्यूनिटी

20 Jun 2021

कोरोना से बचने में योग कैसे करता है मदद, देखिए योगाचार्य देशराज से ये खास मुलाकात

07 Apr 2021

मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप पर उतरे कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन

21 Mar 2021

Lakme Fashion Week 2021: पायल सिंघल के फैशन कलेक्शन में आथिया शेट्टी

21 Mar 2021

Lakme Fashion Week 2021: सामंत चौहान का लाजवाब फ्लोरल क्लेक्शन

21 Mar 2021

पेटा इंडिया वेगन फैशन लुकबुक में मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर स्टार

19 Mar 2021

लैक्मे फैशन वीक: शांतनु और निखिल ने उतारा सफारी कलेक्शन

18 Mar 2021

डिजिटल रूप से लैक्मे फैशन वीक की शुरुआत, दिख रहे हैं शानदार कलेक्शन

17 Mar 2021

वैलेंटाइन वीक का काउंटडाउन शुरू, जानिए रोज डे से लेकर वैलेंटाइन डे तक के बारे में सब कुछ

06 Feb 2021

गुजरात के पाटण की ‘रानी की वाव’ में बनी सुरंग का जानिए इतिहास

04 Feb 2021

देश की अनोखी प्राचीन गुफा का रहस्य, जिससे दुनिया आज तक है अनजान

03 Feb 2021

दुनिया में मौजूद है ये खूबसूरत सतरंगी पहाड़

18 Nov 2020

499 साल बाद बन रहा दिवाली में यह दुर्लभ संयोग, इन राशियों को मिलेगा फायदा

10 Nov 2020
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed