{"_id":"6aff3097a19d29e94608cc11","slug":"video-athletes-showcase-their-prowess-on-the-birth-anniversary-of-queen-lakshmibai-coaches-honored-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, प्रशिक्षक सम्मानित","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, प्रशिक्षक सम्मानित
नीरज नरवरिया
Updated Thu, 19 Nov 2026 10:53 PM IST
Link Copied
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मोत्सव पर श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर के जिम्नेजियम हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने योगासन, फ्लोर एक्सरसाइज, रोप मल्लखंभ और व्यायाम की आकर्षक प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान विभिन्न खेल विधाओं का प्रशिक्षण देने वाले प्रशिक्षकों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि नगर विधायक रवि शर्मा और विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी करमवीर सिंह पटेल रहे। इस अवसर पर बुंदेलखंड सेवा मंडल के महामंत्री नरोत्तम दास अग्रवाल, अशोक कुमार गुप्ता, जगदीश कौशल, गजानन खानवलकर और संजय पटवारी आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।