फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   jhansi panchayat chunav run fast, 22 jan list final

पंचायत चुनाव: मतदाता सूची के पुनरीक्षण ने पकड़ी रफ्तार, 22 को सूची होगी जारी

Wed, 16 Dec 2020 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
jhansi panchayat chunav run fast, 22 jan list final
पंचायत चुनाव
पंचायत चुनाव: मतदाता सूची के पुनरीक्षण ने पकड़ी रफ्तार, 22 को सूची होगी जारी
विज्ञापन

सब हेड... त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की हलचलें तेज, 31 मार्च से पहले होना है चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की हलचलें तेज हो गईं हैं। 31 मार्च से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री की ओर से भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य ने रफ्तार पकड़ ली है। 22 जनवरी को सूची फाइनल करने की तैयारी है।
ग्राम पंचायतों का कार्यकाल 25 दिसंबर को खत्म होने जा रहा है। ऐसे में सरकार की बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराने की तैयारी है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य ने रफ्तार पकड़ी है। पिछले चुनाव की मतदाता सूची में 8,96,00,5 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। नई सूची तैयार करने के लिए बीएलओ लगातार सर्वे कर रहे हैं। सूची में नए नाम जोड़े जा रहे हैं तथा मृत हो चुके या स्थान परिवर्तन करने वाले मतदाताओं के नाम हटाए जा रहे हैं। फाइनल सूची 22 जनवरी को जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

चार पदों पर होगा संग्राम
झांसी। इस बार के चुनाव में मतदाता एक साथ चार अलग-अलग पदों के प्रत्याशी का चुनाव करेंगे। ग्राम प्रधान, ग्राम सभा के सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य का चुनाव होगा। मतदाताओं को एक बार में ही चार अलग-अलग बैलट पेपर के माध्यम से प्रत्याशी चुनने होंगे। ग्राम प्रधान के बैलट पेपर हरे रंग, क्षेत्र पंचायत सदस्य का नीला, ग्राम पंचायत सदस्य का सफेद और जिला पंचायत सदस्य का गुलाबी रंग का बैलट पेपर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 को आएंगे 38 लाख मतपत्र
झांसी। पंचायत चुनाव के लिए मत पत्रों की पहली खेप तीन जनवरी को झांसी आ जाएगी। इसमें 38 लाख मतपत्र होंगे। मत पत्र छह, नौ, बारह, अठारह, सत्ताइस व छत्तीस चिह्न वाले होंगे। प्रत्याशियों की संख्या के आधार पर मतपत्र तय किया जाएगा। इन मत पत्रों में चुनाव चिह्न पहले से तय होगा।
7,289 पदों पर होंगे चुनाव
झांसी। जिले में 7,289 पदों पर चुनाव होंगे। इनमें ग्राम प्रधान के 496 तथा ग्राम सभाओं के सदस्यों के 6170 पद हैं। इसके अलावा जिला पंचायत सदस्य के 24 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के 599 पद हैं। पहली बार मतदाता एक साथ चार पदों पर प्रत्याशी का चयन करेंगे।
परिसीमन नहीं, आरक्षण में बदलाव
झांसी। पंचायत के चुनाव में कोई नया परिसीमन नहीं किया गया है। लेकिन, आरक्षण में बदलाव किया जा सकता है। इसकी कार्रवाई जारी है। सरकार की 31 मार्च से पहले चुनाव कराने की घोषणा के बाद इस प्रक्रिया में भी तेजी आई है।
ग्रामीण इलाकों में मचा है घमासान
झांसी। पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाकों में घमासान मचा हुआ है। हवा का रुख अपनी ओर मोड़ने के लिए संभावित दावेदारों ने अभी से एड़ी चोटी का जोर लगाना शुरू कर दिया है। चुनावी जोड़तोड़ शुरू हो गई है। इसके अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर बैठने के लिए सबसे ज्यादा होड़ भाजपाइयों में मची हुई है। अनुकूल माहौल में होने वाले इस चुनाव में भाजपाई अपनी सीट पक्की करने की दौड़ में है। हालांकि, समाजवादी पार्टी भी अपनी सीटों को छोड़ने के मूड में नहीं है। सपा के संभावित दावेदार भी दमखम के साथ चुनाव में मैदान में हैं।

मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम तेजी से जारी है। सूची 22 जनवरी को फाइनल कर दी जाएगी। इसके अलावा तीन जनवरी को अड़तीस लाख मतपत्रों की पहले खेप जिले को मिल जाएगी।
- गुलाब हुसैन, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed