फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   panchat chunav

पक्षपातपूर्ण रवैये पर होगी कार्रवाई: डीएम

Thu, 24 Sep 2015 01:30 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
ब्यूराे/अमर उजाला Updated Thu, 24 Sep 2015 01:30 AM IST
विज्ञापन
panchat chunav
झांसी। जिलाधिकारी अनुराग यादव ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में
विज्ञापन
पक्षपातपूर्ण रवैया सामने आने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। अत: ऐसा कोई कृत्य न करें, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया प्रभावित हो। समस्त अधिकारी संवेदनशीलता के साथ निर्वाचन कार्य करें। यह निर्देश उन्होंने बुधवार को ही पंचायत सामान्य निर्वाचन के प्रभारी अधिकारी, सह प्रभारी अधिकारी, आरओ व एआरओ की बैठक में दिए।



कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में शिथिलता व लापरवाही किसी भी दशा में क्षम्य नहीं होगी। प्रत्याशियों को नो ड्यूज जारी करने में विकासखंड स्तर पर शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण रूप से पारदर्शी हो। अधिकारियों की निष्पक्षता से ही प्रशासन की निष्पक्षता तय होगी। अधिकारी निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग की निर्देशिका का ढंग से अध्ययन कर लें। इससे कार्य सहज हो जाएगा। इस दौरान उन्होंने पूर्ण समर्पण भाव से निर्वाचन प्रक्रिया में जुड़ने का आह्वान किया।



बैठक में जिलाधिकारी ने आरओ व एआरओ को पूर्णत: सतर्क रहते हुए कार्यवाही की नसीहत दी। कहा कि नामांकन खारिज करने से पूर्व उसकी सूक्ष्मता से संपूर्ण जांच कर ली जाए। साथ ही समय पर कार्यस्थल पर पहुंचना सुनिश्चित कर लें। निर्वाचन प्रक्रिया निर्देशों के तहत ही की जानी है। इसमें किसी भी बदलाव की गुंजाइश नहीं है। उन्होंने सभी अधिकारियों को अच्छे वातावरण में कार्य करने का सुझाव दिया तथा कहा कि कोई समस्या हो तो तत्काल अवगत कराएं। विकासखंड स्तर पर पर्याप्त पुलिस बल उपलब्ध रहेगा, जो किसी भी अप्रिय घटना से निपटने में सक्षम होगा।
इस मौके पर सीडीओ संजय कुमार, एडीएम यूएन पांडेय व रमाशंकर गुप्ता, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, नगर मजिस्ट्रेट आरपी मिश्रा, एसडीएम सदर यूपी सिंह, एसडीएम टहरौली पूनम निगम, एसडीएम मऊरानीपुर आरएम यादव, एसडीएम मोंठ आरके तिवारी, तहसीलदार राजेंद्र बहादुर व आरके शुक्ला आदि मौजूद रहे।




साढ़े आठ हजार कर्मियों की लगेगी ड्यूटी
झांसी। पंचायत चुनाव में विभिन्न विभागों के साढ़े आठ हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जाएगी। बैठक में यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जिस पोलिंग पार्टी की ड्यूटी प्रथम चरण के चुनाव में लगेगी, उसी की तृतीय चरण में ही लगाई जाएगी। इसी प्रकार द्वितीय चरण की पोलिंग पार्टी को चतुर्थ चरण की निर्वाचन प्रक्रिया में कार्य पूर्ण करेगी।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed