{"_id":"5c9fc75abdec22140f07651c","slug":"panchantantara-park-make-holidey-better","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचतंत्र पार्क बनाएगा गर्मी की छुट्टियों को मजेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचतंत्र पार्क बनाएगा गर्मी की छुट्टियों को मजेदार
Sun, 31 Mar 2019 01:15 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sun, 31 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
panchtantra park
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
झांसी। झांसी विकास प्राधिकरण द्वारा पंचतंत्र पार्क को नए ढंग से विकसित किया गया है। यहां बच्चों के लिए नई टॉय ट्रेन उपलब्ध होने के साथ-साथ आकर्षक झूले लगाए गए हैं। वहीं, दो वाटर टैंक के साथ ही अन्य सुविधाएं भी हैं।
जेडीए ने काफी समय से वीरान पड़े पंचतंत्र पार्क को विकसित और आधुनिक करने की योजना तैयार कर टेंडर प्रक्रिया पूरी कर दी थी। ठेकेदार ने पार्क के अंदर व्हाइट व्हील, कप सोसर, वाटर पार्क, टॉय ट्रेन, आकर्षक झूले, कोलंबस, जंपिंग झूला लगाया है। गर्मियां शुरू होते ही पार्क में लोगों की काफी भीड़ जुटने लगी है। यहां वाटर पार्क बच्चों को काफी पसंद आ रहा है। बच्चों के अलावा बड़े भी वाटर पार्क का मजा ले रहे हैं। हालांकि, पार्क में अभी आधुनिक थीम पर लाइटों को लगाया जाना बाकी है। इसके अलावा रेन डांस, बड़ी स्लाइड, फैमिली स्लाइड लगाने का काम जारी है। एक महीने में शेष झूले भी लग जाएंगे। जेडीए सचिव त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया कि पार्क के मैदान पर आकर्षक हरी घास भी लगाई जाएगी। सभी झूलों का शुल्क अलग-अलग है। जबकि, प्रवेश शुल्क दस रुपये है। पार्क को आधुनिक बनाने के लिए टेंडर प्रक्रिया के तहत दस साल का ठेेका दिया गया है। ठेेके के अंतर्गत रखरखाव के साथ ही पार्क को विकसित करने की शर्त है।