फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Palak-and-Pravin on was ahead

पहले दिन पलक व प्रवीण रहे आगे

Sat, 06 Jun 2015 12:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sat, 06 Jun 2015 12:37 AM IST
विज्ञापन
Palak-and-Pravin on was ahead
झांसी। शुक्रवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ठाकुर प्रसाद यादव स्मृति में तैराकी चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि सपा सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव ने ध्यानचंद स्टेडियम में किया। चैंपियनशिप में बुंदेलखंड के झांसी, ललितपुर, जालौन, बांदा समेत कई जिलों के तैराकों ने अपना जलवा दिखाया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को मौका मिलता है। आयोजन समिति के चेयरमैन डॉ. रोहित पांडेय ने कहा कि  यह आयोजन हर वर्ष कराया जाएगा। वहीं तैराकी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 10 वर्ष आयु वर्ग की 25 मीटर फ्र ी स्टाइल प्रतिस्पर्धा में सनय जैन ने पहला, एसएन मुरी ने दूसरा, विशाल वारी ने तीसरा, 19 वर्ष आयु वर्ग में 50 मीटर की फ्री स्टाइल प्रतिस्पर्धा में प्रवीण वारी ने पहला, अंकित रायकवार ने दूसरा, शनि कुमार ने तीसरा, 14 आयु वर्ग में अनिकेत यादव ने पहला, अर्श एम इलाही ने दूसरा, 19 वर्ष आयु वर्ग में कांती कुमार ने प्रथम, अंकुश यादव ने द्वितीय, अनिकेत यादव ने तृतीय, 14 वर्ष आयु वर्ग की सौ मीटर फ्री स्टाइल में अर्श एम इलाही ने पहला, अनिमेष गुप्ता ने दूसरा, रवि यादव ने तीसरा, 17 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल प्रतिस्पर्धा में सागर यादव ने प्रथम, गौतम अत्री ने दूसरा, अंकुश यादव ने तीसरा, इसी वर्ग की सौ मीटर फ्री स्टाइल में सुनील निषाद ने प्रथम, अंकु श यादव ने द्वितीय एवं अंकित यादव ने तृतीय स्थान पाया। बालिका वर्ग के 10 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल में अनन्या गर्ग ने पहला, मेघला गुप्ता ने दूसरा, नमृता सिंह ने तीसरा, 19 वर्ष आयु वर्ग की 50 मीटर फ्री स्टाइल मेें पलक सिंह ने प्रथम, आकृति वर्मा ने द्वितीय एवं मोहिनी कुशवाहा ने तृतीय स्थान पाया। 14 वर्ष आयु वर्ग की 50 फ्री स्टाइल प्रतिस्पर्धा में अनुष्का यादव ने प्रथम, आकृति वर्मा ने द्वितीय एवं अनुष्का विष्ट ने तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सीएमओ डॉ. विनोद यादव, संतोष मिश्रा, जेएमके ग्रुप के निदेशक राकेश बघेल, एसआर ग्रुप के निदेशक सुरेंद्र राय, सपा जिलाध्यक्ष सुदेश पटेल, सिंहवृत सिंह यादव बबुआ, उस्मान खान, राजेश यादव, जुगल शिवहरे, संजय पटवारी, अशोक जैन, आजाद खान, डॉ. विजय यादव, मीरा रायकवार, निजामुद्दीन, असद उल्ला खान, परमानंद कुशवाहा, पंकज मल्होत्रा, तनवीर आलम, रईस अहमद सिद्दीकी, बृजेंद्र सिंह राठौर, ओम प्रकाश यादव, लक्ष्मी चौहान, छत्रपाल सिंह यादव, डॉ. विक्रम आनंद, संजीव सरावगी, भाग्य श्री चौधरी, हरविंद कुमार, हरीशचंद्र नन्ना आदि मौजूद रहे। संचालन माउंट लिट्रा जी स्कूल की प्रधानाचार्या शिवा द्विवेदी व मृत्युंजय नेपाली ने किया, जबकि आभार आफाक अहमद एवं अशोक आईपीएल के निदेशक राजेश यादव ने जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed