{"_id":"5cd1edb8bdec2206fd72b044","slug":"pahuj-ka-jal-istar-ghta-dusit-aa-rha-pani","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहूज का जलस्तर घटा, दूषित आ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहूज का जलस्तर घटा, दूषित आ रहा पानी
Wed, 08 May 2019 02:12 AM IST
देवेंद्र कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Wed, 08 May 2019 02:12 AM IST
विज्ञापन
water news in jhansi
- फोटो : amar ujala, jhansi news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी से पहूज बांध का जलस्तर घट गया है। इस कारण पानी में गंदगी व काई फैल गई है। प्रयास के बाद भी पानी से बदबू व हरापन दूर नहीं हो पा रहा है। इससे लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है।
आम दिनों में पहूज बांध से दतिया गेट फिल्टर को छह एमएलडी कच्चा पानी प्रतिदिन मिलता है। बांध में लगे दो पंपों की मदद से पानी फिल्टर तक पहुंचाया जाता है। गर्मियों में बिजली की आंखमिचौनी के कारण पंप को लगातार चलाना संभव नहीं हो पाता है। इस कारण इन दिनों तीन एमएलडी पानी ही फिल्टर तक पहुंच पा रहा है। जल शोधन के उपरांत इस पानी की आपूर्ति बाहर दतिया गेट, थापक बाग, नकटा चौपड़ा, छुटकू का बगीचा, पंचवटी, बाहर उन्नाव गेट, मेवातीपुरा, सरांय, अलीगोल, नई बस्ती, मुकरयाना, झारखड़िया आदि मुहल्लों को दी जाती है।
चूंकि, पहूज बांध में सिल्ट बढ़ने से जल भराव की क्षमता कम हो गई है, इस कारण भीषण गर्मी पड़ते ही बांध का पानी रंग बदलने लगा है। इन दिनों बांध से दतिया गेट फिल्टर को मिल रहा कच्चा पानी बेहद गंदा व हरा आ रहा है। जल शोधन में फिटकरी व मात्रा के अनुरूप ब्लीचिंग मिलाने के बाद भी पानी का रंग साफ व काई की गंध खत्म नहीं हो पा रही है। पानी में मिश्रित गंध के कारण लोगों को मजबूरन उसका उपयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
‘दतिया गेट फिल्टर पर पानी की सफाई का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। जल शोधन में फिटकरी व मात्रा के अनुरूप ब्लीचिंग मिलाया जा रहा है। पहूज बांध के पानी में आक्सीजन की कमी से हरापन आ रहा है। पीने में पानी कोई नुकसानदायक नहीं है।’
कुलदीप सिंह, अधिशासी अभियंता।