फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   oxygen plant all work do 30 june

ऑक्सीजन प्लांट के सभी काम 30 जून तक पूरे कराएं

Sat, 12 Jun 2021 12:37 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
oxygen plant all work do 30 june
झांसी। मंडलायुक्त अजय शंकर पांडेय ने कमिश्नरी सभागार में ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना के अंतर्गत झांसी, ललितपुर और जालौन में कोविड-19 के अंतर्गत प्रस्तावित ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना संबंधी कार्य की वर्चुअल बैठक कर निर्देश देते हुए कहा कि तीनों जनपदों में ऑक्सीजन पाइपलाइन के सभी कार्य 30 जून तक पूरे कराएं।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान जालौन में एक प्लांट की समयसीमा 10 जून तक कार्य पूर्ण नहीं होने पर नाराजगी जताई। साथ ही तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए। कार्यदायी संस्थाओं के कार्य प्रगति की जनपद स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा की जाए। प्लांट के आपूर्तिकर्ता से निरंतर संपर्क किया जाए और नोडल अधिकारी स्थल निरीक्षण करें। मंडल के तीनों जनपदों के सीएमओ को निर्देश दिए कि प्राइवेट अस्पतालों में भी पिक्कू, निक्कू वार्ड बनाए जाएं। सभी जनपदों में पीएचसी की रंगाई पुताई के साथ सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हों। बैठक में डीएम आंद्रा वामसी, सीडीओ शैलेष कुमार, जेडीए उपाध्यक्ष सर्वेश दीक्षित, एडी हेल्थ डॉ. अल्पना बरतारिया, आनंद चौबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed