{"_id":"60f72aab8ebc3e6d83634196","slug":"overbridge-will-be-built-at-hansari-railway-crossing-will-get-rid-of-jam-jhansi-news-jhs20002405","type":"story","status":"publish","title_hn":"हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा ओवरब्रिज, जाम से मिलेगी निजात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। शहर में जाम के बड़े प्वाइंट हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज बनाया जाएगा। झांसी विकास प्राधिकरण बोर्ड की बैठक में इसे मंजूरी दे दी गई है। साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर, अटल एकता पार्क के संचालन, जेडीए का लैंड बैंक, कैटल कॉलोनी, शहर की अवैध कॉलोनियों के साथ सड़कों की मरम्मत पर चर्चा की गई।
मंडलायुक्त ने कैटल कॉलोनी विकसित करने के लिए जमीन का चयन नगर निगम क्षेत्र के बाहर कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि नगर निगम सीमा क्षेत्र के बाहर कैटल कॉलोनी के लिए जमीन अर्जित की जा सकती है। इस पर भी बोर्ड ने सहमति प्रदान की। उन्होंने कॉलोनियों में एसटीपी, ड्रेनेज कवर, रैनवाटर हार्वेटिंग, डस्टबिन, पार्कों में हरियाली सहित सफाई व्यवस्था नियमित रुप से संचालित कराने का सुझाव दिया। सदस्यों द्वारा प्राधिकरण की सीमा में हरित पट्टी विकसित कराने के संबंध में भी सुझाव दिया। वहीं एक निजी कंपनी की हरित पट्टी की जमीन को रिहायशी करने पर सदस्यों ने विरोध दर्ज कराया। मंडलायुक्त ने कहा कि अवैध कॉलोनी चिह्नित कर उसके विनियमितीकरण के लिए समय देकर औपचारिकताएं पूर्ण कराई जाए। नहीं करने की स्थिति में ध्वस्त करने की कार्यवाही की जाए।
उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण सर्वेश कुमार दीक्षित ने बोर्ड को अवगत कराया कि अटल एकता पार्क के संचालन के लिए पीपीपी मोड़ पर संचालित किया जाएगा।
बैठक में नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, उपाध्यक्ष जेडीए सर्वेश कुमार दीक्षित, सचिव जेडीए त्रिभुवन विश्वकर्मा, सदस्य सुबोध गुवरेले, संजीव ऋंगी ऋषि, विद्युत, पीडब्ल्यूडी, जल संस्थान, सेतु निगम सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये होंगे कार्य
25 करोड़ की लागत से कानपुर चुंगी से नाराई चौकी तक फोरलेन सड़क का निर्माण।
महानगर की खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत और नवनिर्माण।
सदस्यों के सुझाव पर जेडीए द्वारा बनाई गई कॉलोनियों में पौधरोपण होगा।
ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना के लिए करारी में 76 एकड़ चिह्नित जमीन का पुनर्र्गहण होगा।
अंबावाय राजस्व ग्राम में लैंडबैंक जमीन का चयन उपयोगिता के अनुसार होगा।