{"_id":"6a39a04e24a10b9eb702f8d0","slug":"over-400-couples-will-be-married-in-july-with-the-sound-of-shehnai-at-the-mass-wedding-jhansi-news-c-11-jhs1019-821168-2026-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जुलाई में 400 से ज्यादा जोड़ों की होगी शादी, सामूहिक विवाह में गूंजेगी शहनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जुलाई में 400 से ज्यादा जोड़ों की होगी शादी, सामूहिक विवाह में गूंजेगी शहनाई
Tue, 23 Jun 2026 02:21 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 23 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
झांसी। जुलाई में 400 से ज्यादा जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत समाज कल्याण विभाग विवाह कराएगा। जहां अधिकारी और कर्मचारी भी घराती और बाराती के रूम में मौजूद रहेंगे। अबकी बार सरकार ने बिटिया को देने वाली नकदी में 4000 की बढ़ोत्तरी 64 हजार रुपये देने का ऐलान किया है। इसके लिए विभाग के पास 900 आवेदन आ चुके हैं।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में अब नई व्यवस्था भी जुड़ रही है। अब विवाह में गरीब कन्याओं के विवाह में अब उन्हें शादी में पायल और बिछिया नहीं मिलेंगे। इन पर महंगाई का ग्रहण लग गया है। अब तक जिस कन्या के खाते में 60 हजार रुपये भेजे जाते थे। अब वह राशि 64 हजार होगी। गृहस्थी का सामान अब 21 हजार रुपये का दिया जाएगा। अभी तक 25 हजार रुपये कीमत का सामान मिलता था। इसमें बिस्तर, बर्तन, पहनने के कपड़े व अन्य सामग्री शामिल होती थी।
पहले ही पखवाड़े में हो सकते हैं बड़ी संख्या में विवाह
जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव के मुताबिक अभी विभाग के पास सामूहिक विवाह के लिए पात्र कन्याओं के करीब 900 आवेदन है। इन आवेदनों की जांच की जा रही है। जो पात्र होंगे उन्हें विवाह समारोह में शामिल किया जाएगा। विवाह के लिए शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। गृहस्थी की सामग्री खरीद व खानपान के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
शहर के बीकेडी में तो ग्रामीण के लिए होगी जगह तय
शहरी क्षेत्र के जोड़ों की शादी संभवत: बुंदेलखंड कॉलेज परिसर में होगी । इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। वहीं ब्लॉक स्तर पर शादियों के लिए जगह तय करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।