Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Outrage over the relocation of the composite school to Moth

Jhansi News: कंपोजिट स्कूल के मोंठ स्थानांतरित होने से आक्रोश

Sun, 15 Nov 2026 01:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Outrage over the relocation of the composite school to Moth
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गरौठा। मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय को गरौठा से मोंठ स्थानांतरित किए जाने पर नगरवासियों में भारी आक्रोश है। नगर की सामाजिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने बुंदेलखंड की अतिपिछड़ी तहसील गरौठा में ही विद्यालय बनाने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया कि गरौठा तहसील मुख्यालय पर शिक्षा के पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। यहां 159 गांव जुड़े होने के बावजूद साइंस साइड का सरकारी इंटरमीडिएट विद्यालय नहीं है। छात्र-छात्राओं को शिक्षा के लिए गुरसराय, मऊरानीपुर या झांसी जाना पड़ता है। शासन ने गरौठा तहसील मुख्यालय पर कंपोजिट विद्यालय स्वीकृत किया था। नगर पंचायत अध्यक्ष अरूण कुमार मिश्रा ने राजस्व टीम के साथ भूमि का सर्वे कराया था। दुरखुरू मौजा और प्राचीन शिव मंदिर के पास दो स्थानों का सर्वे हुआ था। लेकिन सर्वे टीम ने दोनों स्थानों की भूमि को अनुपयुक्त बताकर प्रस्ताव निरस्त कर दिया। इसके बाद विद्यालय मोंठ तहसील में स्वीकृत कर दिया गया।
विज्ञापन

गत दिनों दुरखुरू मौजा स्थित भूमि संख्या 1050 का पांच सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया था। टीम ने ऊबड़-खाबड़ जमीन का हवाला देकर प्रस्ताव निरस्त कर दिया। जबकि इस भूमि के पास प्राचीन शिव मंदिर, आईटीआई, मिशन इंटर कॉलेज हैं। नगर पंचायत भी विद्यालय निर्माण में सहयोग करने को तैयार है। नगरवासियों ने चेतावनी दी है कि गरौठा में विद्यालय न बनने पर आगामी चुनाव में जनप्रतिनिधियों को दुष्परिणाम भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed