फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Out in the market, business shines

बाजार में बहार, चमका कारोबार

Tue, 27 Sep 2022 12:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 12:07 AM IST
विज्ञापन
Out in the market, business shines
झांसी। पितृ पक्ष के समाप्त होने और नवरात्रि शुरू होने के साथ ही बाजार में बहार आ गई है। ऑटोमोबाइल्स से लेकर इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में खासा उछाल देखने को मिला है। सोमवार को लोगों ने शहर के कार और बाइक शोरूम पर पहुंचकर वाहनों और इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद की। महीनों पहले कार और बाइक की बुकिंग कराने के बाद डिलीवरी का इंतजार कर रहे लोग नए वाहन खरीदकर घर गए। इसके साथ ही सराफा कारोबार ने भी खूब चमक बिखेरी।
विज्ञापन

नवरात्रि के पहले दिन तमाम लोगों ने कारोें की डिलीवरी ली। शहर के मारुति शोरूम पर पहले दिन 21 कारों की डिलीवरी हुई। इनमें स्विफ्ट, ब्रेजा, वैगनऑर, ईको जैसी कारें शामिल रहीं। शोरूम के संचालक विकास राय बताते हैं कि त्योहार सीजन से काफी उम्मीदें हैं। पहला दिन काफी अच्छा रहा है। वहीं तमाम कारों पर अभी एक महीने की वेटिंग चल रही है। इसके साथ ही टोयोटा शोरूम से छह कारों की डिलीवरी की गई। जिनमें फारच्यूर्नर, इनोवा, अर्बन क्रूजर जैसी कारें शामिल रहीं। टोयोटा के नितिन कुमार ने बताया कि त्योहार पर बाजार में अच्छी शुरुआत हुई है। मौजूदा दौर में इनोवा और फारर्च्यूनर जैसी कारों की बुकिंग बंद चल रही है। इनकी तीन महीने की वेटिंग है।
विज्ञापन

उधर, शहर में दोपहिया वाहनों की सोमवार को खूब बिक्री हुई। शहर के होंडा शोरूम पर पहले दिन एक्टिवा स्कूटी और शाइन बाइक की भी खूब सेल हुई। शोरूम के संचालक गिरीश मिश्रा बताते हैं कि पहले दिन करीब 35 दोपहिया वाहनों की डिलीवरी की गई। इसके साथ ही हीरो की बाइक की बंपर डिलीवरी हुई। जिलेभर के शोरूम से करीब 100 से अधिक बाइक लोग लेकर गए। इसके साथ ही इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में खूब बिक्री हुई। व्यापारी केके गुप्ता ने बताया कि त्योहार नई उम्मीदें लेकर आया है। पहले दिन अच्छी बुकिंग हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सराफा कारोबार में भी आया उछाल
झांसी। शहर में नवरात्रि के पहले दिन सराफा कारोबार भी खूब चमका। पहले दिन करीब डेढ़ करोड़ का कारोबार हुआ। सराफा व्यापारियों का कहना है कि नवरात्रि के साथ ही शादी और त्योहार को लेकर खरीद शुरू हो जाती है। साथ ही सोना-चांदी के दामों में मामूली गिरावट से भी ग्राहकों को राहत है। कारोबारी पुरु षोत्तम अग्रवाल कहते हैं कि बाजार में खासी रौनक रही। त्योहार से इस बार काफी आस है। कारोबारी मुकेश अग्रवाल का कहना है कि त्योहार को लेकर सभी उत्साहित हैं। पहला दिन काफी अच्छा रहा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स में ऑफर की बहार
झांसी। त्योहारी सीजन में इलेक्ट्रॉनिक्स कारोबार में ऑफरों की बहार है। एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, मोबाइल समेत तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की बंपर बिक्री हो रही है। व्यापारी नितेश अग्रवाल ने बताया कि पहले दिन अच्छी बिक्री हुई है। इसके साथ ही तमाम उपकरणों पर ऑफर चल रहे हैं। कुछ उपकरणों के दाम कम हो गए हैं। व्यापारी आशीष गुप्ता ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक बाजार में इस बार काफी ऑफर हैं। जैसे-जैसे त्योहार नजदीक आएगा, बिक्री में इजाफा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed