{"_id":"6ab6d8712c7f5600ba03577b","slug":"orchha-robbery-solved-one-accused-arrested-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-884375-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ओरछा में हुई लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ओरछा में हुई लूट का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
ओरछा। चकरपुर चौकी क्षेत्र में 13 सितंबर की शाम हाईवे पुल पर हुई लूट का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में तीन आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूट का कुछ माल भी बरामद किया है।
13 सितंबर को शाम 6.40 बजे हाईवे एनएच 44 पर तीन मोटर साइकिल सवारों ने बालकिशन और उनकी भाभी राखी सेन को रोका। आरोपियों ने राखी सेन की कमर की करधोनी, सोने की बीजासेन और सोने का लॉकेट लूट लिया। बालकिशन ने ओरछा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। अपराध की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवाड़ी रायसिंह नरवरिया के निर्देश पर टीम गठित की गई। अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए 5,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। पुलिस टीम ने 150 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की।
सीसीटीवी फुटेज से एक मोटरसाइकिल की पहचान हुई। साइबर टीम की मदद से संदिग्धों की जानकारी मिली। मुखबिरों की सूचना पर निगरानी के बाद 25 सितंबर को आरोपी औरैया के थाना दिबियापुर के ग्राम औतो निवासी निजाम को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से लूट के 5350 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त चोरी की बाइक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, निजाम ने बताया कि उसका भाई आजम मंसूरी और दोस्त प्रमोद भी लूट में शामिल थे।