फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   orchha gate and bisatkhana now hotspot free

ओरछा गेट और बिसातखाना को मिली हॉटस्पॉट से आजादी

Thu, 04 Jun 2020 11:21 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
orchha gate and bisatkhana now hotspot free
orchha gate and bisatkhana now hotspot free
झांसी। कोरोना वायरस की शुरुआत करने वाले ओरछा गेट क्षेत्र को हॉटस्पॉट से आजादी दे दी गई है। यहां से सारे प्रतिबंधों को हटा दिया गया है। साथ ही तीन अन्य जगहों से हॉटस्पॉट के प्रतिबंधों को समाप्त किया गया है।
विज्ञापन

जिले में सबसे पहले ओरछा गेट क्षेत्र में कोरोना संक्रमण का पहला केस मिला था। 27 अप्रैल को ओरछा गेट क्षेत्र को हॉटस्पॉट घोषित किया गया। वहीं 13 मई तक यहां 14 नए केस सामने आए। जिसके चलते क्षेत्र में प्रतिबंध कड़े कर दिए गए थे। अब 21 दिन में नया केस न मिलने पर क्षेत्र से प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। इसके साथ ही बिसातखाना को आठ मई, बल्लमपुर और गरौठा के जलालपुरा को 13 मई को हॉटस्पॉट बनाया गया था। क्षेत्रों में प्रतिबंध होने के चलते लोगों को दिक्कत हो रही थी। साथ ही लोग में कोरोना को लेकर दहशत का आलम था। क्षेत्रों में सैंपलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद 21 दिन में कोई नया केस नहीं मिलने पर क्षेत्रों को हॉटस्पॉट से मुक्त कर दिया गया है। प्रशासन ने क्षेत्रों कोरोना को लेकर जारी की गई गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed