{"_id":"65be856ad98e3b44c90a5b18","slug":"operation-of-blocked-nose-of-young-man-done-in-district-hospital-jhansi-news-c-360-1-jh11006-103441-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: जिला अस्पताल में युवक की बंद नाक का किया ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: जिला अस्पताल में युवक की बंद नाक का किया ऑपरेशन
Sat, 03 Feb 2024 11:56 PM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
झांसी। जिला अस्पताल में शनिवार को ईएनटी चिकित्सक ने युवक की बंद नाक का सफल ऑपरेशन किया। मरीज की नाक का मांस इतना बढ़ चुका था कि वह सांस नहीं ले पा रहा था। बता दें कि जिला अस्पताल में इंडोस्कोपी के जरिए ऑपरेशन की सेवा शुरू हो गई है। शुक्रवार को जिला अस्पताल के नाक, कान और गला रोग विभाग में डॉ. तौसीफ खान के पास 22 वर्षीय युवक इलाज के लिए पहुंचा था। मरीज ने बताया कि वह बीते दो माह से नाक से सांस नहीं ले पा रहा है और गले में भी कुछ अटकने जैसा महसूस हो रहा है। जब डॉक्टर ने जांच की तो पाया कि युवक की नाक से लेकर गले तक मांस बढ़ चुका है। इससे नाक पूरी तरह बंद हो चुकी है। शनिवार को इंडोस्कोपी द्वारा मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया। संवाद
विज्ञापन