फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Only five people read taravih in masjid due to ramjan

रमजान में सिर्फ पांच लोग ही एकसाथ मस्जिद में पढ़ सकेंगे तरावीह

Sat, 18 Apr 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Only five people read taravih in masjid due to ramjan
शिवाजी नगर के तौफीक अली घर में कोरोना वायरस को दुनियां से खत्म करने की खुदा दुआ मांग रहे है।
झांसी। माहे रमजान 24 या 25 अप्रैल से आरंभ होगा। लॉकडाउन के चलते मस्जिदों में पाबंदी रहेगी। धर्मगुरुओं व प्रशासन के साथ हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रत्येक मस्जिद से पेश इमाम समेत पांच लोगों को ही तरावीह पढ़ने की अनुमति होेगी। सभी के बाकायदा पास भी जारी होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम आंद्रा वामसी ने कैंप स्थित सभाकक्ष में सर्वधर्म सद्भावना समिति के सदस्य व धर्मगुरुओं के साथ बैठक ली। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जो भी त्यौहार आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि मस्जिद से रमजान की सूचना दें कि लोग घर पर ही रहें। मस्जिद में पेश इमाम सहित पांच लोगों की अनुमति दी जाएगी। संबंधित धर्मगुरु उनके नाम, पता व मोबाइल नंबर दें और ईपास के लिए लिंक द्वारा आवेदन करें। उन्होंने शहर काजी व मुफ्ती काजी से जल्द नामों की सूची दिए जाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बैठक में आचार्य हरिओम पाठक ने अक्षय त़ृतीय के उपलक्ष्य में शादियों की अनुमति दिए जाने की बात कही। डीएम ने कहा कि शादी अनुष्ठान मंदिर प्रांगण में ही आयोजित हो। वर-वधु पक्ष से पांच लोग ही शामिल हों। इसमें सोशल डिस्टेंस का पालन किया जाए। उन्होंने पंडितों व पुजारियों के नामों की सूची जल्द उपलब्ध कराए जाने को कहा ताकि उनको ई-पास जारी किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य समाज के अशोक सूरी ने भी आर्य समाज मंदिर में भी शादी अनुष्ठान की अनुमति मांगी। ज्ञानी महेंद्र सिंह से बात करते हुए डीएम ने कहा कि अरदास गुरुद्वारे में ज्ञानी ही करेंगे। शेष सभी भक्तजन घर पर ही रहें। अति आवश्यक है तो पांच लोग एक समय में दूरी बनाकर गुरुरद्वारे में अरदास कर सकेंगे, लेकिन नामों की सूची उपलब्ध करानी होगी। बौद्घ भिक्षु भंते ने मंदिर मेें सफाई व साधकों के आने की अनुमति मांगी तो जिलाधिकारी ने कहा कि पांच व्यक्ति ही दूरी बनाकर आ सकते हैं। डीएम ने समिति की उपाध्यक्ष डॉ. नीति शास्त्री को समस्त धर्मगुरुओं व उरके द्वारा दिए गए नामों के ई-पास लिंक पर आवेदन कराते हुए उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर मुफ्ती साबिर काशमी, मोहम्मद हाशिम, फादर सदानंद, फादर सहाय नाथन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed