फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One people dead for corona and 71 find new positive

झांसी में कोरोना से एक की मौत, 71 नए मरीज मिले

Fri, 17 Jul 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
One people dead for corona and 71 find new positive
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। कोराना वायरस संक्रमण की रफ्तार झांसी में थमने का नाम नहीं ले रही है। बुधवार को इस महामारी के 71 नए मरीज सामने आए हैं। साथ ही एक की मौत भी हुई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 936 पर पहुंच गई है, जबकि मौत का आंकड़ा 43 पर जा पहुंचा है।
विज्ञापन

बेकाबू हो चुके कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए प्रशासन की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लगातार मरीज सामने आने के बाद थाना कोतवाली इलाके को एक सप्ताह पहले बफर जोन घोषित किया जा चुका है। यहां सभी कारोबारी गतिविधियां रोक दी गईं हैं। लॉकडाउन जैसे हालात बने हुए हैं। इसके अलावा थाना नबाबाद व थाना सीपरी बाजार के कुछ हिस्सों को भी बफर जोन में रखा गया है। बावजूद, कोरोना वायरस का संक्रमण झांसी की धरती पर कहर बनकर टूट रहा है। संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक वायरस से संक्रमित नैनागढ़ नगरा निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 71 नए मामले सामने आए। इनमें से ज्यादातर कंटेनमेंट एरिया के रहे। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 936 पर पहुंच गई है। हालांकि, इनमें से 272 मरीजों की इस महामारी की जकड़न से आजाद होने के बाद छुट्टी की जा चुकी है। इनमें से 19 को बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। वहीं, कोरोना संक्रमितों की मौत की संख्या भी 43 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed