फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One more dead for corona and 101 new positive

कोरोना से एक और मौत, 101 नए मरीज मिले

Sat, 22 Aug 2020 11:12 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
One more dead for corona and 101 new positive
कोरोना - फोटो : ??????
झांसी। जिले में कोरोना के नए मरीजों के सामने आने का सिलसिला लगातार जारी है। इसके अलावा संक्रमितों की मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को 2,699 नमूनों की जांच हुई और इनमें 101 पॉजिटिव पाए गए। इसके अलावा एक संक्रमित की मौत भी हुई है।
विज्ञापन

कोरोना के नए मरीज केके पुरी कॉलोनी, मेडिकल कॉलेज कैंपस, प्रेमगंज सीपरी बाजार, पुलिस लाइन, शिवाजी नगर, गोविंद चौराहा, वीरांगना नगर, रामनाथ सिटी, ईसाई टोला, सिद्ध बाबा मंदिर के पास, नैनागढ़, केके पुरी कॉलोनी, पाल कॉलोनी, आदर्श नगर, कैंट, सागर गेट, दीनदयाल नगर, नालंदा पंचवटी, न्यू कछियाना पुलिया नंबर नौ, कृष्ण एन्क्लेव सीपरी, दीक्षित बाग, नैनागढ़, साहनी विहार, आईटीआई कैंपस, सूजे खां खिड़की, डड़ियापुरा शिवाजी नगर, चिरगांव खुर्द, सिल्वर्ट गंज,
विज्ञापन

गायत्री नगर गरौठा, करगुवां, चुर्खी, सीएचसी मऊरानीपुर, उनाव गेट बाहर, भैरो खिड़की, नरिया बाजार, आजादपुरा राजीव नगर, प्रतापपुरा नगरा, खंडेराव गेट, नरसिंह राव टोरिया, बबीना कैंट आदि क्षेत्रों से हैं। जबकि, खारा कुआं के पास हंसारी निवासी 54 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। मृतक को बुखार, कफ और सांस लेने में दिक्कत होने पर महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदित हो कि जिले में अब तक कोरोना के 3723 मरीज मिल चुके हैं। हालांकि, इनमें से 2670 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शनिवार को 36 मरीजों की छुट्टी की गई। जिले का रिकवरी रेट 77.33 प्रतिशत है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 754 हैं, 96 को छोड़ बाकी सभी मरीज बगैर या सूक्ष्म लक्षण वाले हैं। इसके अलावा जिले में अब तक 90 कोरोना संक्रमितों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed