फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   One degree more mercury dropped, even a bonfire could not become a support

एक डिग्री और गिरा पारा, अलाव भी न बन सके सहारा

Mon, 17 Jan 2022 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
One degree more mercury dropped, even a bonfire could not become a support
झांसी में कोहरा के बीच वाहनों की लाइटे जलाकर गुजरते लोग। अमर उजाला
झांसी। कड़ाके की सर्दी के बीच रविवार को झांसी का न्यूनतम तापमान और लुढ़ककर 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन भर बादल छाए रहे। दोपहर को कुछ देर के लिए हल्की धूप खिली। वहीं सर्दी से राहत पाने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया, लेकिन ज्यादा राहत नहीं मिली। मौसम विभाग ने दो दिनों तक ऐसी ही सर्दी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिमी दिशा से पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवाओं से रविवार को भी कड़ाके की सर्दी रही। शनिवार की तुलना में न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की और गिरावट आ गई। न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि, अधिकतम तापमान भी 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि दो दिनों तक ऐसी ही गलन और ठिठुरन बनी रहेगी। तापमान में एक-डेढ़ डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। हालांकि, बदली और सर्द हवाएं जारी रहेंगी। ऐसे में लोगों को सर्दी से बचाव करने की जरुरत है। फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। उन्होंने बताया कि दो दिनों के बाद तापमान में इजाफा हो सकता है। बुधवार को अधिकतम तापमान नौ, बृहस्पतिवार को दस डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अच्छी धूप भी खिल सकती है। ऐसे में सर्दी से लोगों को कुछ राहत जरूर मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed