{"_id":"60df6c348ebc3e9e943e36aa","slug":"one-daicait-put-bullet-injured-friend-go-run-jhansi-news-jhs1985930185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, घायल, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी, घायल, साथी फरार
विज्ञापन
झांसी। थाना कोतवाली क्षेत्र के नागौजी कुआं पर शुक्रवार को देर रात पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में एक बदमाश घायल हो गया। जबकि, उसका साथी पुलिस को गच्चा देकर भागने में कामयाब रहा।
कोतवाली इंस्पेक्टर अपनी टीम के साथ पंचवटी कॉलोनी के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दरम्यान सामने से बाइक पर सवार होकर आ रहे दो युवक पुलिस को देख गाड़ी वापस घुमा कर तेज रफ्तार से भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने भी अपनी गाड़ी उनके पीछे लगा दी। साथ ही अन्य पुलिस टीमों को भी इसकी सूचना दे दी गई। इसी दरम्यान बदमाशों की ओर से फायरिंग कर दी गई। बदमाशों ने दो फायर झोंक, जबकि तीसरा मिस हो गया। इसमें एक गोली पुलिस की जीप में लगी। जबकि, पुलिस की ओर से भी दो गोली दागी गईं, जो एक बदमाश मप्र दतिया के प्रकाश नगर निवासी प्रदीप के पैर में लगी, जिससे वो घायल होकर बाइक समेत वहीं गिर पड़ा। जबकि, उसका दूसरा साथी भागने में कामयाब हो गया, जिसकी देर रात तक तलाश की जाती रही। घायल हुए बदमाश के पास से पुलिस ने 93,800 रुपये बरामद किए।
इंस्पेक्टर कोतवाली देवेश शुक्ला ने बताया कि पिछले दिनों एसबीआई मुख्य शाखा के पास से स्कूटर की डिक्की से ढाई लाख रुपये उड़ा दिए गए थे। घायल हुआ बदमाश उक्त घटना में शामिल था। इसके अलावा भी उसका क्रिमिनल रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। जबकि, फरार हुए बदमाश का नाम सामने आया है। उसकी तलाश की जा रही है।